मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,398 चीज़े में से 1,871-1,880 ।
संविधान दिवस पर महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में आयोजित हुई क्विज प्रतियोगिता
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय की एन.एस.एस. इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका शपथ समारोह और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संविधान की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि अमलेंदु शुक्ला की रचनाओं से हुई। जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान को “राह दिखाने वाला दीपक&rd   read more

नशा मुक्ति दिवस पर जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली
  • Post by Admin on Nov 27 2024

मुजफ्फरपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा रैली निकाली गई। जिसमें उन्होंने नशे के खिलाफ अपना समर्थन जताया और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान दीदियों ने शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना अभियान जारी रखने की ठ  read more

रामवृक्ष बेनीपुरी महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खिताब पर किया कब्जा
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : गत विजेता रामवृक्ष बेनीपुरी महाविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एक बार फिर अपने नाम किया। मेज़बान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में एमडीडीएम कॉलेज को 83 रनों के बड़े अंतर से हराया और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आरबीबीएम कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले ब   read more

संविधान दिवस पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय में संविधान की महत्ता पर परिचर्चा
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में 26 नवंबर, मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर “संविधान की महत्ता” पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और विभागाध्यक्षों ने भारतीय संविधान की अहमियत और इसके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. एम एन रजवी ने कहा कि 26 नवंबà   read more

सदर अस्पताल की स्थिति में कई सुधार नहीं, मरीजों को हो रही सुविधाओं की कमी
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा कुछ दिन पहले सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के बावजूद अस्पताल की सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई खास सुधार नहीं आया है। अस्पताल में साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल की सफाई और मरीजों को सुविधाएं देने के लिए दिशा-निà   read more

गंगा मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय विमर्श को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : गंगा मुक्ति आंदोलन के तहत “गंगा बेसिन समस्या और समाधान” पर एक राष्ट्रीय विमर्श आयोजित करने के लिए मंगलवार को मझौलिया स्थित जयप्रभा नगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में गंगा मुक्ति आंदोलन के संस्थापक अनिल प्रकाश ने आगामी तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श के बारे में जानकारी दी। जो 28, 29 और 30 नवम्बर को मिठनपुरा स्थित चंद्रशेखर भवन में आयोजित किया जाएगाॠ  read more

बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के यूजीसी-एमएमटीटीसी (यूजीसी-मॉडर्न मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग सेंटर) द्वारा 95वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (एफआईपी) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चैधरी और आयोग के सदस्य प्रो. अनिल कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के ठ  read more

नेहरू युवा केंद्र और रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय का हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : 26 नवंबर, मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने संयुक्त रूप से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में हुआ। जिसमें 250 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वल   read more

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने पुष्कर के परिजनों से मिलकर बंधाया ढ़ाढ़स, कहा हर हाल में दिलाएंगे न्याय
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मंगलवार को माधोपुर हजारी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने 14 नवंबर को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए पुष्कर के परिजनों से मुलाकात की। इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार का ढ़ाढ़स बंधाया और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्वरॠ  read more

संविधान दिवस पर चंद्रशील विद्यापीठ में विभिन्न गतिविधियों के साथ कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Nov 26 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिले के कांटी स्थित चंद्रशील विद्यापीठ में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर और प्रिंसिपल की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, ताकि छात्रों को भारतीय संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के बारे में जानकारी मिल सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय मानवा   read more