मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Sep 19 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण को लेकर अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य में बड़े पैमाने पर चल रहे भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्य का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का समाधान और मालिकाना हक को स्पष्ट करना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पू read more
- Post by Admin on Sep 18 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी हो गईं। यह घटना नारायणपुर स्टेशन के समीप एफसीआई गोदाम के पास घटी। हादसे के कारण मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन कई घंटों तक बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद अप और डाउन read more
- Post by Admin on Sep 18 2024
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक स्थित एस. के. ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान में वार्ड 10 के पार्षद एवं नगर निगम की स्थाई समिति के सदस्य अभिमन्यु चौहान द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पार्षद ने दुकानदार शुभम कुमार और उनके स्टाफ को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी गालियाँ दीं और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज read more
- Post by Admin on Sep 18 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक रोड पर स्थित गायनो हेल्थ केयर अस्पताल में एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि गाँव की एक आशा दीदी ने उन्हें इस अस्पताल में बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए सलाह दी थी और गर्भवती महिला को सोमवार द read more
- Post by Admin on Sep 18 2024
बिहार : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 16 सितम्बर की रात गोबरसही चौक स्थित एस के ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान में घुसकर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 10 के पार्षद एवं नगर निगम के स्थाई समिति के सदस्य अभिमन्यु चौहान ने दुकानदार शुभम कुमार और दुकान में काम करने वाले स्टाफ को जातिसूचक शब्दों का इस्तमाल करते हुए गंदी गंदी गालियाँ दी और उनपर जमकर लात घूसे बरसाए read more
- Post by Admin on Sep 17 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार के पूर्णिया ज़िले से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का निधन मंगलवार सुबह पटना ऐम्स में हो गया I 83 साल के उनके पिता चंद्र नारायण यादव कुछ समय से बीमार थे I उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था I दो साल से उनकी शरीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं थी I यहाँ तक की चलना फिरना भी बंद था। पप्पू यादव ने एक्स पर इस दुखद घटना की ज read more
- Post by Admin on Sep 16 2024
मुजफ्फरपुर : बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक संघ ने सर्किट हाउस में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर अपनी सेवा नियमितीकरण की मांग का प्रतिवेदन सौंपा। इस दौरान श्री यादव ने अतिथि प्राध्यापकों की मांग को जायज बताते हुए भरोसा दिलाया कि उनके मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिथि प्राध्यापको read more
- Post by Admin on Sep 16 2024
पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार के दौरान चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच यह छवि बनती जा रही है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चुनाव आयोग स्वायत्तता के बजाय केंद्र सरकार के एक विस्तारित अंग के रूप में काम कर रहा है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केवल वही करता है, जो मोदी read more
- Post by Admin on Sep 16 2024
मुजफ्फरपुर : भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, जूरन छपरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अभियान की समीक्षा करते हुए क read more
- Post by Admin on Sep 16 2024
मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बीते शनिवार को एनएच 28 पर हुए सड़क हादसे में मृत अकुराहा गांव निवासी रागिनी और मांनसी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस घटना को हृदय विदारक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अजीत कुमार ने ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति और शो read more