मुजफ्फरपुर : 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले के दिवान रोड स्थित किरण श्री विवाह भवन में सरस संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताहज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन, आज सुबह 9 बजे बाबा गरीबनाथ धाम से 251 महिलाएं और कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंचेगी।

इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास के रूप में श्री सदगुरु बधाई भवन, श्री अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन शरण जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचन होगा। कार्यक्रम का समापन आगामी 31 दिसंबर को भव्य हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा।

इस आयोजन के मुख्य यजमान आनंद कुमार और ज्ञानेश रोशन हैं। आयोजन में रमेश कुमार चौधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील लल्लू, गौतम पांडेय, रमेश रत्नाकर, अतुल, दिनेश सिंह, शानू, सुमीत, विजय, नील कमल, मनोरंजन पांडेय, भारत भूषण बंसल, अमित और जयेश की सक्रिय भूमिका रहेगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे इस आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।