मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,551 चीज़े में से 1,461-1,470 ।
फर्जी नौकरी गिरोह का पर्दाफाश, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 16 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़े फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर बिहार और अन्य राज्यों में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप है। गिरोह ने रेलवे, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL), और एफसीआई जैसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी   read more

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- बिहार संभालने में असफल हो रही सरकार
  • Post by Admin on Sep 16 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय "कार्यकर्ता जन संवाद" कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए एनडीए सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में त   read more

समाहरणालय परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक, नगर निगम उदासीन
  • Post by Admin on Sep 16 2024

मुजफ्फरपुर : समाहरणालय परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है I नगर निगम उदासीनलय परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे यहां आने वाले लोग भय के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। परिसर में रोज़ाना कुत्तों को इधर-उधर भटकते आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन नगर निगम की उदासीनता के कारण इनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्   read more

उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम की अध्यक्षता में स्वच्छता को लेकर बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता पर आधारित गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस संदर्भ में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और सहयोग से कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए गए।   read more

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की परीक्षा का होगा आयोजन
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की प्रथम उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा 18 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक जिले के दो परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा के सुचारू और कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक,   read more

शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर बच्चों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार हेतु सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकारी योजनाओं का ईमानदारी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं जै   read more

सोशल वर्कर फॉर विमेन एम्पावरमेंट संस्था ने मुस्लिम लड़की की शादी में दिया सहयोग
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : शनिवार को सोशल वर्कर फॉर वूमन एंपावरमेंट संस्था ने एक मुस्लिम समुदाय की लड़की की शादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था ने साड़ी, सूट, लड़के के कपड़े, बर्तन, पायल, बिछिया, गहने, चावल, आटा, दाल और अन्य उपयोगी सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए।  संस्था की संस्थापक बबली कुमारी ने बताया कि शादी के दौरान आने वाले सभी खर्चों का वहन संस्था द्वारा किया जाएग   read more

विद्यासागर को ग्रामीण एसपी और विक्रम सिहाग को मुजफ्फरपुर सिटी एसपी की मिली कमान
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं। कुल 15 आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पटना में तीन सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, और ट्रैफिक एसपी के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पटना में सिटी एसपी (पूर्वी) के पद पर शुभांक मिश   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में माइंडफुलनेस बेस्ड कॉग्निटिव थेरेपी पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा "माइंडफुलनेस बेस्ड कॉग्निटिव थेरेपी, तनाव कम करने और कल्याण को बढ़ावा देने" विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता ने अपने व्याख्यान में कहा कि नकारात्मक मूल्यांकन और प्रवृत्तियां हमारे तनाव का प्रमुख   read more

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हिंदी है हम कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Sep 14 2024

मुजफ्फरपुर : रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर "हिंदी है हम" विषय पर हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेश्वर कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में "हिंदी की वर्तमान स्थिति और संभावनाएं" पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "हिंदी स्वा   read more