मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,782 चीज़े में से 1,171-1,180 ।
तिरहुत स्नातक उपचुनाव 2024 : 5 दिसंबर को 197 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया 5 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिलों के कुल 197 मतदान केंद्रों पर संपन्न होगी। इस दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किया गया   read more

तिरहुत स्नातक उपचुनाव: एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा और महागठबंधन समर्थित गोपी किशन एक साथ दिखे मतदान बूथ पर
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक उपचुनाव के मतदान के दौरान एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला जब एनडीए के प्रत्याशी अभिषेक झा और महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी गोपी किशन एक ही मतदान बूथ पर एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं का इस तरह एक साथ दिखना लोकतंत्र के खूबसूरती को दर्शाता है और अब यह लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रत्याशी अपने-अपने वोटर एवं सम   read more

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के दशम जत्था का पारण परेड संपन्न
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार गृह रक्षा वाहिनी के मुजफ्फरपुर प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को दशम जत्था का पारण परेड संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 29 नवनामांकित गृह रक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिनमें 3 महिला और 26 पुरुष शामिल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त गृह रक्षक औरंगाबाद (05 नवनामांकित), मुंगेर (16 नवनामांकित) , बेगूसराय (03 नवनामांकित) और नालंदा (05 नवनामांकित) जिलों से हैं।  प्र   read more

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का शिकार युवक पहुंचा मानवाधिकार आयोग
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : जिले से एक गंभीर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी मामले का खुलासा हुआ है। एक पीड़ित युवक ने मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजा गया। जहां उसे तस्करों के हाथों बेचा गया।  पीड़ित युवक पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मोहम्मद इमरान ने यह मामला मानवाधि   read more

सड़क किनारे मकान पर पलट गया बालू लोड ट्रैक्टर, दो लोग घायल, महिला की हालत गंभीर
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव के समीप एनएच 77 पर एक दर्दनाक घटना घटित हुई। जब एक बालू लोड ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित अजय पासवान के मकान पर पलट गया। इस घटना में मकान के आगे का एस्बेस्टस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मकान के अंदर बैठी एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल महिला की पहचान 70 वर्षीय शारदा देवी के रूप में की गई है। वह घर के अं   read more

इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने की मछुआरों के रोजगार हेतु मछली फार्मिंग की शुरुआत
  • Post by Admin on Dec 05 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के द्वारा बुधवार को पताही स्थित शुभंकरपुर गाँव में मछली फार्मिंग की शुरुआत की गई। इस परियोजना के तहत बचवा और रोहू मछलियों का बीज डाला गया। यह पहल स्थानीय मछुआरों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।   ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए क्लब ने गाँव के मछुआरों को कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की   read more

साहित्य और संस्कृति के साधक डॉ. संजय पंकज से डॉ. सुधांशु कुमार की खास बातचीत
  • Post by Admin on Dec 04 2024

मुज़फ्फरपुर : समकालीन हिन्दी साहित्य में एक बड़ा नाम डॉ. संजय पंकज ने अपनी रचनात्मक यात्रा में साहित्य, समाज और संस्कृति को समर्पित किया है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में विभिन्न साहित्यिक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने समकालीन हिंदी साहित्य को न सिर्फ सशक्त रचनाएं दीं, बल्कि समाज और संस्कृति के महत्व को भी जन-जन तक पहुँचाया।    read more

डाक विभाग ने शारदा सिन्हा की स्मृति में विशेष आवरण लिफाफ और कैंसिलेशन मुहर किया जारी
  • Post by Admin on Dec 04 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार की लोक गायिका और पद्म भूषण सम्मान प्राप्त शारदा सिन्हा की स्मृति में भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष आवरण लिफाफ और कैंसिलेशन मुहर जारी किया है। यह लिफाफ बिहार सर्किल द्वारा बीते 28 नवंबर 2024 को पटना में आयोजित तीन दिवसीय बिहार फिलेटलिक एग्जिबिशन के दौरान जारी किया गया। इस विशेष आवरण लिफाफ के अग्रभाग पर शारदा सिन्हा के दो अलग-अलग मुद्रा के चित्र प्रकाशित ह   read more

नौकरी ढूंढ रहे हैं तो सुदामा न्यूज़ अख़बार में नियुक्ति का सुनहरा अवसर है
  • Post by Admin on Dec 04 2024

सुदामा न्यूज़ परिवार के साथ जनता के बढ़ते स्नेह को लेकर हमें कुछ और साथियों की आवश्यकता है। नीचे लिखी पूरी बातें अवश्य पढ़ लेंगे अन्यथा इंटरव्यू के लिए ना ही फोन जाएगा ना ही मेल, अपना बॉयोडाटा खुद से बनाकर भेजें व झूठी बातें कुछ न लिखें अन्यथा इंटरव्यू में बाहर होना पड़ सकता है । जो सत्य है केवल उतना ही लिखें। बॉयोडाटा भेज कर इंतजार करें शॉर्टलिस्ट होने पर खुद से फोन या मैसेज किया ज   read more

डीटीओ समेत दो के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग ने जारी किया नोटिस
  • Post by Admin on Dec 02 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी सरकारी विद्यालय के शिक्षक प्रभात रंजन ने हिंदुस्तान ऑटोमोबाइल्स एजेंसी और जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में दावा दायर किया है।  परिवादी ने अपनी पुरानी मोटरसाइकिल को एजेंसी से एक्सचेंज करने के बाद नई मोटरसाइकिल लेने के बावजूद न तो भुगतान रसीद प्राप्त की और न ह   read more