मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,782 चीज़े में से 1,081-1,090 ।
बिहार में ही लोगों को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, 788 एकड़ भूमि पर लगेंगे बड़े उद्योग
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब जिले के पारू और सरैया अंचल में भी बड़े उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जिले की सूरत बदलने की उम्मीद है। उद्योग विस्तार के लिए पारू में 788 एकड़ 21 डिसमिल भूमि चिह्नित की गई है। जिस पर विभिन्न उद्योगों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत   read more

डीएम के निर्देश पर जनता को मिली सरकारी योजनाओं का लाभ
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देशन में मुशहरी प्रखंड के नरौली स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में एक बृहद जनहित शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिनके माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में हेल्थ कैंप, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, इंदि   read more

भूमिहीनों को उजाड़ने के विरोध में भाकपा-माले ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार को दी चेतावनी
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : अखाड़ाघाट और सिकंदरपुर स्टेडियम के निकट बसे भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने की प्रशासनिक साजिश के खिलाफ भाकपा-माले ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के बैनर तले हजारों महिला-पुरुषों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया और "पहले बसाओ, फिर हटाओ" का नारा बुलंद किया। मशाल जुलूस अखाड़ाघाट से शुरू होकर सिकंदरपुर चौक और टावर चौक तक पहुंचा। यहां आयोजित विरोध स   read more

क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 24-25 का शुभारंभ
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का उद्घाटन बीते सोमवार को कांटी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता के तहत महिला और पुरुष वर्ग में रिले रेस, पुरुष फुटबॉल, महिला कबड्डी और पुरुष एवं महिला बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कांटी क्लस्टर के अंतर्गत मोतीपुर, कांटी और मीनापुर के युवा प   read more

बाबा गरीबनाथ धाम में सनातन समागम की तैयारी हेतु बैठक आयोजित
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में सोमवार को संत समाज और पुजारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 12 जनवरी 2025 को सिकंदरपुर गौशाला परिसर में मुजफ्फरपुर हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल सनातन समागम सह हिंदू योद्धा सम्मान समारोह की रूपरेखा तय करना था।   बैठक की अध्यक्षता करते हुए महंत अभिषेक पाठक ने बता   read more

लंगट सिंह महाविद्यालय में शिक्षक संघ की बैठक, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई गहन चर्चा
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह महाविद्यालय में सोमवार को शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों से जुड़ी तमाम समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (बुस्टा) के अध्यक्ष प्रो. अनिल ओझा और महासचिव प्रो. रमेश गुप्ता विशेष रूप से आमंत्रित थे।   बैठक में प्रो. अनिल ओझा ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षकों की अनद   read more

मिठनपुरा में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार की देर शाम जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बीएमपी 6 चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर 45 वर्षीय दिनेश मसीह की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हौली चौक निवासी यूसुफ मसीह के पुत्र के रूप में की गई है। मृतक दिनेश मसीह प्रिसटाईन स्कूल के समीप सड़क किनारे पैदल चल रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहा मिट्टी लदा ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। सड़क   read more

मोतीपुर गांधी कुष्ट आश्रम में कम्बल वितरण, रोजगार सृजन पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर स्थित गांधी कुष्ट आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आश्रम के लोगों के स्वावलंबन और रोजगार सृजन की दिशा में पहल की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम प्रमुख सोमेश्वर दूबे ने की और इसमें आश्रम के लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रोजगार प्रदान करने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उभय रंजन ने आश्रम के निवासियों को क   read more

भाकपा-माले ने 'बदलो बिहार महाजुटान रैली' की तैयारियों को दिया जोर, कई बड़े कार्यक्रमों की घोषणा
  • Post by Admin on Dec 17 2024

मुजफ्फरपुर : भाकपा-माले मुजफ्फरपुर जिला कमिटी की बैठक में आगामी 9 मार्च 2025 को पटना में होने वाली ‘बदलो बिहार महाजुटान रैली’ की तैयारी के लिए विस्तृत योजना बनाई गई। इस रैली में ग्रामीण-शहरी गरीबों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों और समाज के अन्य वर्गों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष जोर विद्यालय रसोइयों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, जीवीका दीदियो   read more

पंकज मार्केट स्थित महिला सत्संग भवन में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ
  • Post by Admin on Dec 16 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के पंकज मार्केट स्थित महिला सत्संग भवन में बीते सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत आचार्य राजेश शर्मा के श्रीमुख से हुई। जिन्होंने व्यास पीठ से श्रीमद भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर भक्तों की भारी संख्या मौजूद रही। जो इस दिव्य कथा का लाभ लेने के लिए एकत्रित हुए थे। कथा का उद्घाटन   read more