लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना और जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई, लखीसराय द्वारा 28 नवंबर 2024 को लखीसराय संग्रहालय, बालगुदार में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 50 सरकारी और निजी विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं ने 5 राउंड में read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय के सभागार में 4 दिसंबर को स्नातक योग्यताधारी युवाओं के लिए शिक्षक पद पर जॉब देने के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में फ्रीडम एम्पलाई एबिलिटी अकैडमी द्वारा 20 लोगों को जॉब देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विशेष जानकारी के लि read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने और वर्मी कंपोस्ट के अधिकतम उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) द्वारा 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आत्मा के प्रभारी निदेशक सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि इस शिविर में जिले के 30 किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। वैसे इच्छुक किस read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : जिले के चार प्रखंड क्षेत्रों में स्थित 35 पैक्स के लिए शुक्रवार को 130 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 06346-232952 जारी किया गया है। जिला प्रशासन द् read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने फाउंडेशन हॉल में अंतरराष्ट्रीय पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के पांच प्रमुख विद्यालयों के 51 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय "पीस विदाउट लिमिट्स" (अनंत शांति) था। बच्चों ने चार्ट पेपर पर अपनी कला और रचनात्मकता से शांति का संदेश दिया। प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की हरिप्रिया ने पहला स्थान हासिल क read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : जिले के पत्नेर गांव के निवासी गोपी कुमार अपने परिवार की आजीविका के लिए ईंट-भट्टे पर काम करते हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के अनुभव को साझा करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गोपी ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई। इसे मामूली बीमारी समझकर उन्होंने स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया। बुखार तो ठीक हो गया लेकिन खांसी बढ़ती गई। कमजोरी और read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : जिले में अनामांकित और छीजित बच्चों की पहचान के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत घर-घर सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। गुरुवार को जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय सभागार में मास्टर ट्रेनरों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सर्वे के माध्यम से 6 से 14 वर्ष के स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका उम्र के अनुसार कक्षाओं read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यह तीन दिवसीय आयोजन 30 नवंबर को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह), उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित क read more
- Post by Admin on Nov 29 2024
लखीसराय : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) किउल ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए नवादा जिले के हिसुआ निवासी 21 वर्षीय मेघा कुमारी का छूटा हुआ बैग सुरक्षित लौटा दिया। यह घटना 24 नवंबर 2024 की है, जब मेघा कुमारी गाड़ी संख्या 13024 डाउन के कोच बी1 के बर्थ नंबर 34 पर यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका बैग वहीं छूट गया था। बैग छूटने की सूचना रेल मदद सेवा के माध्यम से आरपीएफ को दी गई। सूच read more
- Post by Admin on Nov 28 2024
लखीसराय : एड्स से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण इकाई के निर्देशन में स्कूल स्तर पर रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज बालगुदर गांव स्थित संग्रहालय हॉल में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में जिले के 50 निजी और सरकारी स्कूलों से कक्षा 8वीं से 11वीं तक के 13 से 17 वर्ष के छा read more