सेहत समाचार
- Post by Admin on Jun 20 2024
लखीसराय : रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय के तत्वावधान में जिले के जन्मजात हृदयरोग (कंजिनाइटल हार्ट डीजीज) से पीड़ित बच्चों (06 महीने से 18 वर्ष आयु वर्ग) के मुफ्त इलाज व ऑपरेशन (आवश्यकतानुसार) का काम वर्षों से कराता रहा है। इस अभियान के 'गिफ्ट आफ लाइफ' के तहत दर्जनों बच्चों का नि: शुल्क सफल ऑपरेशन रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से किया जा चुका है। इस सत्र में भी इस कार्यक्रम के तहत ऐसे सभी read more
- Post by Admin on Jun 20 2024
लखीसराय : जिला समाहरणालय परिसर में स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में परिवार नियोजन अभिसरण कार्यक्रम एवं विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण कार्यक्रम से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान डीडीसी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों के द्वारा ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए जहां परिवा read more
- Post by Admin on Jun 13 2024
लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड कजरा थाना क्षेत्र के पंचायत भवन अरमा में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महर्षि दयानंद वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रणवीर कुमार राणा के अनुसार इसके लिए सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल रक्तदान केंद्र के कर्मियों को उपकरण के साथ एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया गया read more
- Post by Admin on Jun 11 2024
मुजफ्फरपुर : भीषण गर्मी के चलते सदर अस्पताल के पैथोलॉजी केंद्रों पर मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जहां पानी और उचित व्यवस्था का अभाव है। स्थानीय पैथोलॉजी में जांच के लिए आने वाले मरीजों ने आरोप लगाया है कि वहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और गर्मी से निपटने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। मरीजों ने शिकायत की कि पैथोलॉजी में पीने के पा read more
- Post by Admin on Jun 11 2024
मुजफ्फरपुर : शहर के सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में भीषण गर्मी के चलते मरीजों और उनके परिजनों की हालत खराब हो रही है। पर्याप्त कूलिंग व्यवस्था के अभाव में मरीज और उनके परिवारजन हाथ के पंखों और घर से लाए गए स्टैंड फैन का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। अस्पताल में पंखे कम होने के कारण गर्मी से राहत न मिल पाने के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनरल वार्ड में read more
- Post by Admin on Jun 01 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में भीषण गर्मी के चलते मरीजों की हालत बेहद खराब हो रही है। अस्पताल में लगे पंखों की संख्या कम होने से राहत नहीं मिल पा रही है, जिस कारण मरीज अपने घर से पंखे लाकर इस्तेमाल करने पर मजबूर हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल के पंखे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इस वजह से वार्डों में असहनीय गर्मी हो गई है। कई म read more
- Post by Admin on Jun 01 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के बोचहां प्रखंड स्थित पारसनाथ उच्च विद्यालय में एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) की जागरूकता के लिए आयोजित संध्या चौपाल को जिलाधिकारी ने संबोधित किया। बोचहां प्रखंड पहले से ही एईएस से प्रभावित क्षेत्र रहा है और इस वर्ष अब तक दो बच्चों में एईएस लक्षण पाए गए हैं, जिनका अस्पताल में बेहतर इलाज किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष सजग रहने की अत्यं read more
- Post by Admin on May 28 2024
मुजफ्फरपुर : मंगलवार को जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में एईएस जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला में चुनाव कार्य के सफल एवं सुचारु संचालन में सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बच्चों के प्रति संव read more
- Post by Admin on May 26 2024
लखीसराय : लायंस क्लब द्वारा संडे क्लिनिक का संचालन चितरंजन रोड अवस्थित लायंस भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 68 उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों का निःशुल्क जाँच डॉ. कंचन कुमार द्वारा किया गया। जाँचोंपरांत निःशुल्क दवाइयों का वितरण क्लब के मेम्बर प्रभात रंजन के द्वारा किया गया। साथ ही कोलकता से आए हुए नेत्र जाँच विशेषज्ञ के द्वारा करीब 31 मरीजों का निःशुल्क जाँच read more
- Post by Admin on May 25 2024
मुजफ्फरपुर : जिले का सदर अस्पताल अक्सर चर्चा में रहता है। मरीजों को हो रही असुविधा, अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही व अन्य समस्या देखने को मिलती रहती है। ताजा मामला सदर अस्पताल परिसर में खुले में कचड़ा डंप करने का प्रकाश में आया है। जहां अस्पताल परिसर में ही अस्पताल का सारा कचड़ा खुले में फेंका जाता है। सदर अस्पताल में जिस तरह की साफ सफाई होनी चाहिए वैसा होता नहीं दिखता है। अस read more