चीन में फिर फैल रहा है वायरस, क्या दुनिया को करना पड़ेगा नए संकट का सामना
- Post By Admin on Jan 03 2025
.jpg)
कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया में काफी समय तक राहत रही, लेकिन अब चीन में एक नया खतरा मंडरा रहा है। कोविड के बाद अब HMPV (ह्यूमन माइटोप्लाज्मा वायरस) ने चीन में तबाही मचाई है और यह वायरस तेजी से फैल रहा है। HMPV वायरस ने चीन के अस्पतालों में फिर से लंबी-लंबी लाइनें लगा दी हैं और मास्क का इस्तेमाल एक बार फिर अनिवार्य हो गया है। चीन में यह नया वायरस खौफ पैदा कर रहा है और खास बात यह है कि चीन इस बार भी इसे दुनिया से छिपाने की कोशिश कर रहा है। ठीक वैसे ही जैसे उसने कोविड-19 के मामले में किया था।
HMPV वायरस का प्रकोप
HMPV वायरस, जिसे माइकोप्लाज्मा निमोनिया के रूप में भी जाना जाता है। चीन में तेजी से फैल रहा है और इसका पैटर्न कोविड-19 की तरह है। यह वायरस भी हवा के जरिए फैल सकता है। जिससे इसके संक्रमण के फैलने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस वायरस ने अस्पतालों में भारी दबाव बना दिया है और कई क्षेत्रों में अघोषित आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण चिकित्सा सेवाओं पर भारी दबाव बन गया है।
इसके अलावा, इन्फ्लूएंजा ए और अन्य वायरस भी हवा में फैल रहे हैं। जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। HMPV का प्रसार बहुत तेज़ी से हो रहा है और इससे लोगों के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया है।
WHO की चुप्पी और चीन की खामोशी
चीन में इस वायरस के प्रकोप के बीच एक और चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। जैसे कोविड-19 के मामले में WHO ने महामारी घोषित करने में देरी की थी ठीक वैसे ही इस बार भी WHO की चुप्पी से सवाल उठ रहे हैं। चीन ने कोविड के दौरान जो जानकारी छिपाई थी। अब एक बार फिर वही स्थिति सामने आ रही है। चीन, जो पहले कोविड-19 महामारी के संबंध में जानकारी छिपाने का आरोप झेल चुका है। अब एक बार फिर इस वायरस के फैलने को लेकर खामोश है।
चीन में आपातकाल की स्थिति
चीन के विभिन्न इलाकों में इस समय अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है और श्मशान घाटों तक को अलर्ट किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि वायरस का प्रकोप बहुत गंभीर हो सकता है और इसने चीन में एक और स्वास्थ्य संकट का रूप ले लिया है। लोगों के चेहरे पर मास्क हैं और अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
क्या फिर से दुनिया को एक महामारी का सामना करना पड़ेगा?
यह सवाल अब लोगों के मन में उठ रहा है कि क्या चीन में फैल रहे इस वायरस के कारण दुनिया को एक और महामारी का सामना करना पड़ेगा। अगर इस वायरस का प्रसार वैश्विक स्तर पर फैलता है, तो यह कोविड-19 की तरह एक गंभीर वैश्विक संकट उत्पन्न कर सकता है। हालांकि, अभी इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन इसकी तेजी से फैलने की क्षमता और चीन में बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे गंभीर रूप से लिया जा रहा है।
चीन में HMPV वायरस का प्रकोप अब एक वैश्विक चिंता का कारण बन सकता है। जबकि चीन इस वायरस के बारे में खुलकर जानकारी नहीं दे रहा है और WHO भी इस पर चुप्पी साधे हुए है॥ दुनिया को एक बार फिर से महामारी के खतरे का सामना करना पड़ सकता है। यह जरूरी है कि वैश्विक समुदाय इस वायरस के फैलाव पर नजर बनाए रखें और इसके प्रभाव को कम करने के लिए समय रहते कदम उठाए।