मुंहासों की समस्या, होमियोपैथिक इलाज से मिलेगी राहत

  • Post By Admin on Dec 30 2024
मुंहासों की समस्या, होमियोपैथिक इलाज से मिलेगी राहत

मुहांसे एक आम त्वचा रोग है। सभी उम्र के लोगों को मुँहासे होते हैं, लेकिन यह किशोरों और युवा वयस्कों में सबसे आम है। अधिकांश लोगों में, तीस वर्ष की आयु तक मुँहासे अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों में चालीस और पचास वर्ष की आयु में भी यह त्वचा समस्या बनी रहती है।

चर्म रोग और किडनी स्टोन के विशेषज्ञ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने मुंहासों से परेशान लोगों के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित इलाज का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आप मुंहासों से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक अच्छे होमियोपैथिक चिकित्सक से इलाज लेने पर मुंहासों का सही इलाज संभव है। 

मुंहासे आजकल एक सामान्य त्वचा समस्या बन चुकी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन खासकर उन लोगों को अधिक होती है जिनकी त्वचा ऑयली होती है। लोग अक्सर यह मानते हैं कि ज्यादा तला-भुना खाना ही मुंहासों का कारण होता है, लेकिन डॉ. सिंह के अनुसार, यह त्वचा के भीतर तेल बनाने वाली ग्रंथियों और बालों के रोम में सूजन आने के कारण होता है। जब त्वचा से निकलने वाले तेल का उत्पादन बढ़ जाता है, लेकिन स्किन सेल्स का फैलाव कम हो जाता है, तो यह तेल ब्लॉक हो जाता है और बैक्टीरिया के कारण सूजन और मुंहासे उत्पन्न होते हैं।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि मुंहासे सिर्फ किशोरावस्था में ही नहीं, बल्कि वयस्कों में भी हो सकते हैं। महिलाओं में गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल बदलाव, खेलते वक्त हेलमेट पहनने से स्किन पर दबाव, वायु प्रदूषण, खराब डाइट और अधिक तनाव जैसी स्थिति भी मुंहासों के कारण हो सकती है। इसके अलावा, बार-बार चेहरे को धोने से भी मुंहासे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने यह सलाह दी कि मुंहासे को न तो नाखून से नोचना चाहिए और न ही फोड़ना चाहिए, क्योंकि इससे दाग-धब्बे हो सकते हैं और मुंहासे और बढ़ सकते हैं। डॉ. सिंह ने होमियोपैथिक उपचार को एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बताया है, जिससे इस समस्या का हल निकल सकता है। 

इस उपचार से मुंहासों के कारणों को समग्र दृष्टिकोण से समझते हुए सही इलाज किया जा सकता है, और इसके जरिए त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है।