भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्म की संघर्ष -2 का ट्रेलर 25 को

  • Post By Admin on Apr 23 2023
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्म की संघर्ष -2 का ट्रेलर 25 को

लखनऊ: भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट एवेटेड भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 के ट्रेलर की रिलीज डेट आ चुकी है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। रत्नाकर कुमार ने एक पोस्टर के जरिए बताया है कि 25 अप्रैल सुबह 6 बजे संघर्ष-2 का ट्रेलर रिलीज होगा। जिसका इंतजार पिछले कई महीनों से दर्शकों में है।

इससे पहले जब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, तब दर्शकों ने अपना अच्छा रिस्पांस दिया था। जिसमें दर्शकों भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक देश भक्ति से परिपूर्ण टीजर देखने को मिला। कहा कि देखते हैं कि अब ट्रेलर दर्शकों में दर्शकों को क्या-क्या सरप्राइज मिलने वाला है। उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म में तेलुगु और तमिल भाषा में भी देखने को मिलेगी।

वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी की 'संघर्ष-2' की सह-निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव के अपोजिट मेघाश्री नजर आने वाली हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों में माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम रोल अदा करती हुई दिखाई देने वाली है। खेसारी लाल इस फिल्म में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल जैसे विलेनों से फाइट करते नजर आएंगे। फिल्म में अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्णय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप सहित कई कलाकार है। ट्रेलर में दर्शकों को देश के साथ साथ विदेशी लोकेशन को भी देखने का मौका मिलने वाला है।

फिल्म का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, राइटर वीरू ठाकुर, स्पेशल थैंक्स डी सिंह( बैंकाक), डीओपी आरऑयर प्रिंस, बिजनस हेड इमरोज़ अख्तर, एडिटर एस राय,एक्शन दिलीप यादव, एस मलेश एंड नियोंग(बैंकाक), बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री एंड एमके गुप्ता, आर्ट अंजनी तिवारी, स्पेशल थैंक विनोद यादव, पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर बादशाह खान, पीआरओ ब्रजेश मेहर, रंजन सिन्हा, रामचंद्र यादव, मार्केटिंग विजय यादव, स्टिल फ़ोटो पंकज सिंह,एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिरसत, महेश उपाध्याय, अखिलेश राय, लाइन प्रोड्यूसर(बैंकॉक) कुलबीर भाटिया है।