क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,568 चीज़े में से 41-50 ।
मुजफ्फरपुर में स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बाइक सवार फरार
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्कूल जा रही दो छात्राओं पर बाइक सवार युवक द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बरूराज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारà   read more

बिहार में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कभी STF तो कभी RPF बनकर करता था ठगी
  • Post by Admin on Sep 24 2026

पटना : जिले के खगौल क्षेत्र में चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट और उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने के आरोपों की जांच कर रही रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को वाराणसी के मोहनसराय इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग घटनाओं में कभी खुद को एसटीएफ का जवान तो कभी रेलवे सुरक्षा बल का कर्मचारी बताà   read more

लखीसराय में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 20 लीटर चुलाई शराब जब्त
  • Post by Admin on Sep 23 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर फाटक के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब बरामद करने के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की। छापेमारी के दौरान शराब बेचने के आरोप में सुजल कुमार, पिता स्व. लोस्कन बिंद, निवासी खगौर, वार्ड संख्या-3, थाना किउल, जिला लखीसराय को पकड़ा गया। उसकॠ  read more

जमुई मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पकड़े गए
  • Post by Admin on Sep 23 2026

जमुई : जिले में नाबालिग छात्र-छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच के आधार पर आरोपियों की पठ  read more

मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई : भारी मात्रा में शराब नष्ट, महिला धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज
  • Post by Admin on Sep 22 2026

लखीसराय : जिले में मद्य निषेध विभाग शराब तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा 21 सितंबर 2026 को बिलौरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 05 में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बेचने के आरोप में बिलौरी निवासी चालो चौधरी उर्फ चलितर चौधरी की पत्नी नीलम देवी को चिन्हित किया गया, जिनकà   read more

जमुई में छेड़खानी कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • Post by Admin on Sep 22 2026

जमुई: जिले में नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने की खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रहे नाबालिग लड़के और लड़की à   read more

जमुई मामले में तीन गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज; एसआईटी जांच में जुटी
  • Post by Admin on Sep 22 2026

जमुई : जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथ मौजूद किशोर के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों किशोर स्थानीय पर्यटन स्थल मावरा हिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्   read more

हलसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : राता गांव से अवैध पिस्टल समेत धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 20 2026

लखीसराय : लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, 15 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की देर रात हलसी थाने को सूचना मिली थी कि राता गांव में एक व्यक्ति अपने   read more

लखीसराय में आभूषण चोरी का त्वरित पर्दाफाश: 2 किशोरों ने घर में लगाई थी सेंध, खरीदने वाले 3 सुनार गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 20 2026

लखीसराय : सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को हुई आभूषण चोरी की एक बड़ी घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आभूषण दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो विधि-विरुद्ध बालकों (किशोरों) को निरुद्ध किया गया है। वादी राम कुमार द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्à   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, शराब बेचने और पीने के आरोप में 10 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 20 2026

लखीसराय : मद्यनिषेध थाना लखीसराय की पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 19 सितंबर 2026 को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब बेचने और पीने के आरोप में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध देशी एवं चुलाई शराब भी बरामद की गई। छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, पहली कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र के इंगलिश मोहल्ला (वार्ड संख्या 03) मेà   read more