क्राइम समाचार
- Post by Admin on Aug 14 2025
लखीसराय : जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर मोड़ से तीन पियक्कड़ – राकेश कुमार, पिता- स्व. जुगल साव, अजीत कुमार, पिता- धनिक यादव, निवास - खड़गवाड़ा रामगढ़ चौक और रामशेर यादव, पिता- गुहन यादव को पकड़ा गया। कजरा थाना क्षेत्र के उरैन से प्रभु चौधरी के पुत read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सहारा समूह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों के तहत 11 अगस्त को कोलकाता जोनल कार्यालय की ओर से एक बड़ी कार्यवाई की। इस कार्यवाई में ईडी ने गाजियाबाद, लखनऊ, श्रीगंगानगर और मुंबई समेत देश के विभिन्न हिस्सों में समूह से जुड़े कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। ये ठिकाने सहारा समूह की विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं के कार्यालय थे, जो जमीन और श read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
जोधपुर : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे की तस्करी की कोशिश को बीएसएफ ने एक बार फिर नाकाम कर दिया। सोमवार देर रात जोधपुर के खजुआना इलाके में सीमा से लगभग ढाई किलोमीटर भीतर गिरे एक पैकेट से 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। बीएसएफ आईजी मदनलाल गर्ग ने बताया कि यह खेप करीब रात 1:30 बजे पड़ोसी मुल् read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में सोमवार से शुरू हुआ माओवादी विरोधी अभियान मंगलवार को भी रुक-रुक कर जारी है। सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हो रही इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, दोनों घायल जवान खतरे से बाहर हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा read more
- Post by Admin on Aug 12 2025
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने 1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की सनसनीखेज हत्या के मामले में मंगलवार को श्रीनगर शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। सीआईडी की विशेष शाखा एसआईए की टीम ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ संयुक्त रूप से सुबह-सुबह 8 अलग-अलग स्थानों पर यह तलाशी अभियान चलाया। आधिकारिक read more
- Post by Admin on Aug 08 2025
पटना : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाई करते हुए जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के पटना, खगड़िया और जहानाबाद स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है, जिसमें करीब 1 करोड़ 52 लाख रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एसवीयू, पटना ने डीएसपी के खिलाफ भ read more
- Post by Admin on Aug 06 2025
गुमला : झारखंड पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का सरगना और 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मंगलवार देर रात गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सूत्रों के अनुसार, मार्टिन अपने दस्ते के साथ चंगाबाड़ी ऊपरटोली इ read more
- Post by Admin on Aug 06 2025
पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। रोशन शर्मा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दर्जनों संगीन मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहानाबाद से गिरफ्तारी, पूछता read more
- Post by Admin on Aug 05 2025
लखीसराय : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल पोस्ट पर आरपीएफ ने "ऑपरेशन सतर्क" के तहत मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। किऊल स्टेशन और लखीसराय के मध्य यार्ड क्षेत्र में गश्त के दौरान आरपीएफ टीम ने दो युवकों को पिट्ठू बैग में विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा। इस कार्यवाई का नेतृत्व निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार कर रहे थे, जिनके साथ उप निरीक्षक ललन कुमा read more
- Post by Admin on Aug 05 2025
नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ऐतिहासिक लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब राजधानी में 15 अगस्त को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए पांच read more