भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र प्रसाद सिंह के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर

  • Post By Admin on Oct 19 2026
भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र प्रसाद सिंह के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर

मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी, मुजफ्फरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया । पिछले 2 दिनों से ब्रेन हैमरेज के कारण उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर करीबियों ने शोक व्यक्त किया है। समाजसेवी अविनाश तिरंगा ने कहा उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। उनके जाने से भाजपा परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

रवींद्र प्रसाद सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में जिला और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनके निधन से पार्टी से जुड़े लोगों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की भावना है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है। शोक संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं शभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।