क्राइम समाचार

दिखाया गया है 1,568 चीज़े में से 11-20 ।
मेरठ हत्याकांड: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में साहिल और मुस्कान को मौत की सजा
  • Post by Admin on Oct 14 2026

मेरठ: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मौत की सजा सुनाई है। सौरभ की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े करने और उन्हें सीमेंट से भरे ड्रम में छिपाने के इस मामले ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। सुरक्षा कारणों से दोनों दोषी बुà   read more

लखीसराय में धावा दल का एक्शन: दो दुकानों में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
  • Post by Admin on Oct 13 2026

लखीसराय : जिले में बाल श्रम के खात्मे और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक विभाग के जिला धावा दल ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को सघन जांच व रेस्क्यू अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान शहर के दो अलग-अलग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिकों को सकुशल विमुक्त कराया गया। अभियान के क्रम में धावा दल ने शहर के विद्यापीठ चौक स्थित फूड प्   read more

रेलवे ट्रैक पर रीलबाजी पड़ी भारी, आरपीएफ की कार्रवाई के बाद महिला ने किया आत्मसमर्पण
  • Post by Admin on Oct 13 2026

नवादा : नवादा रेलवे स्टेशन के सामने ट्रैक पर अवैध रूप से घुसकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने और न्यूसेंस फैलाने के मामले में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने त्वरित कानूनी कार्रवाई की है। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत किऊल आरपीएफ पोस्ट पर मामला दर्ज होने के बाद संबंधित महिला ने नवादा ओपी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे बाद में जमानतीय प्रक्रिया के तहत रिहा किया गया। घटना की   read more

शराब तस्करों पर शिकंजा: लखीसराय में 324 लीटर विदेशी और 23 लीटर चुलाई शराब के साथ पांच पकड़ाए
  • Post by Admin on Oct 12 2026

लखीसराय : मद्यनिषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब माफियाओं और पियक्कड़ों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर भारी सफलता हासिल की है। 11 अक्टूबर 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़हिया थाना क्षेत्र के इन्दुपुर में कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एक XUV 500 गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01AG-0173) को रोका। जांच के दौरान वाहन से 'ओल्ड हैबिट' ब्रांठ  read more

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 12 2026

लखीसराय : किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई 12 अक्टूबर 2026 को ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत की गई। पूर्व मध्य रेलवे के हाजà   read more

लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, देसी शराब के साथ सात गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 10 2026

लखीसराय : बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस टीम ने 9 अक्टूबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने और पीने के आरोप में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच ग   read more

मुजफ्फरपुर में 15 करोड़ की जमीन का विवाद, निलंबित मुशहरी सीओ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 09 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जमीन के दस्तावेजों में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस ने मुशहरी के निलंबित अंचलाधिकारी महेंद्र प्रसाद शुक्ला को गिरफ्तार किया है। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र की करीब 70 डिसमिल जमीन से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, जमीन के स्वामित्व और हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के दॠ  read more

किऊल स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 09 2026

लखीसराय : किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक युवक को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद वीवो कंपनी के मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई। आरपीएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर किऊल स्टेशन पर   read more

लखीसराय में 27 लीटर बीयर और देसी-विदेशी शराब जब्त, धंधेबाजों सहित 9 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 09 2026

लखीसराय : जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 8 अक्टूबर 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में बीयर, चुलाई शराब और विदेशी शराब जब्त करने के साथ-साथ बेचने वाले धंधेबाजों और पीने वालों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार किउल स्टेशन परिसर से लावारिस हालठ  read more

लखीसराय से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चार पहिया वाहन के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 08 2026

लखीसराय:l : जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मद्यनिषेध इकाई ने कजरा थाना क्षेत्र के राजघाट पर छापेमारी कर 560.880 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए शराब की तस्करी में संलिप्त दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक चार पहिया वाहन भी मौके से जब्त कर लिया गया है।   read more