कोरबा : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के द्वारा सजग कोरबा अभियान के माध्यम से ठगी के नए तरीकों के बारे में जिलेवासियों को जागरूक किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के पुलिस पोर्टल को खोलकर वहाँ के दर्ज हुए प्रकरण में दिये गये प्रार्थीयों के मोबाईल नम्बर को ऑनलाइन के माध्यम से देखा जा सकता है। जिसका फायदा ठगी करने वाले गिरोह उठाते हैं और उन नंबरों पर फोन कर अपने आप को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी बनकर, वकील बनकर, न्यायालय के बाबू या अधिकारी बनकर उनके प्रकरण में कार्यवाही के नाम पर पैसों की मांग करते हैं उनसे ठगी करने का प्रयास करते हैं ऐसा किसी भी प्रकार का फोन कॉल आता है तो उसे नजरअंदाज करें या नजदीकी थाना में इसकी जानकारी दें।