मुजफ्फरपुर: जिला के लखनौर गांव में बीते दिनों पुलिस के द्वारा बेरहमी से पिटाई में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो अन्य बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने आज मृतक गोलू के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही बुरी तरह जख्मी नौशाद और इम्तियाज के परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की। पप्पू यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस कार्यवाही के नाम पर आम लोगों के साथ जानवर सा व्यवहार कर रही है। अपराधियों पर इनका वश नहीं चलता है। उन्होंने घटना की जांच की मांग की है व मृतक गोलू के परिजनों को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी की है। पप्पू यादव घटना में घायल बच्चों को देखने बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल भी पहुँचे व जाकर दोनों बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने उनके इलाज के लिए तत्काल हॉस्पिटल को ₹20,000 की राशि दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इलाज में जो भी खर्च होंगे उसमें पार्टी की तरफ से और भी मदद किया जाएगा।
पुलिस की पिटाई से बच्चे की मौत, परिजनों से मिले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव




















