पूर्व सैनिक संघ द्वारा शहीदों के सम्मान में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

  • Post By Admin on Jul 30 2023
पूर्व सैनिक संघ द्वारा शहीदों के सम्मान में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

मुजफ्फरपुर: आज दिनांक 30 जुलाई, 2023 को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, शाखा मुजफ्फरपुर ने कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन रेड क्रॉस में किया। शहीद सिपाही प्रमोद कुमार एवं नायक सुनील कुमार जी को कार्यक्रम में श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया गया। शहीद प्रमोद की माता  श्रीमती दौलती देवी एवं शहीद सुनील कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती मीना कुमारी जी को पुष्प माला और अंग वस्त्र से मेजर जेनरल सिन्हा जी की पत्नी श्रीमती रेनू सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया और शहीद को याद किया गया। वीर नारी श्रीमती सरस्वति देवी, श्रीमती प्रतिभा देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती जितेंद्री देवी एवं अन्य वीर नारी को भी पूर्व सैनिक संघ द्वारा सम्मानित किया गया।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल ए. के. सिन्हा सेवा निवृत, एडम कमांडेंट कर्नल ए.के सिंह, वरिष्ठ पूर्व सैनिक सुरेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर राम प्रवेश सिंह, संघ संरक्षक पूर्व सैनिक संजय कुमार ठाकुर जी द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं अपने विचार कारगिल विजय दिवस पर व्यक्त किया। मुख्य अतिथि एवं कारगिल की लड़ाई में रहे पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव को साझा किया और थोपे गए युद्ध को दुर्गम एवं विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल किया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 99% दुश्मन के पक्ष में और १% अपने सैनिकों के पक्ष की स्थिति में भी दुश्मन के छक्के छुड़ा दिया और पाकिश्तानी सेना और उनके उग्रवादियों को खदेड़ कर भगा दिया। वहीं तिरहुत प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव देवशंकर प्रसाद सिंह सदस्य नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह, रविंद्र सिंह वैशाली स्वीट्स संचालक एवं अन्य गेस्ट ने भी कारगिल के शहीदों के बहादूरी पर वक्तव्य दे श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर जेनरल सिन्हा ने कहा की उस समय वह आर्मी हेड क्वार्टर में कार्यरत थे और लड़ाई की सारी प्लानिंग एवं स्थिति पर नजर रखे हुए थे। कार्यक्रम में संत सोल्जर स्कूल अयाचीग्राम के बच्चों ने कारगील विजय दिवस के थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शहीदों कों श्रद्धांजलि अर्पित किया और स्कूल की प्रिंसिपल रीना जी एवं संघ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने  मंच का संचालन कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने में सहयोग किया। स्कूल के ही विद्यार्थी कुणाल कुमार ने शहीदों के नाम कई कविताएं कहीं और पूर्व सैनिक मदन पाण्डेय ने गाना गाकर शहीदों के नाम पर सभा में समा बांध दिए।

मुजफ्फरपुर के सभी पूर्व सैनिक कारगिल दिवस समारोह में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा इससे पूर्व ऐसा भव्य कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित नहीं किया गया। नव निर्वाचित  संघ अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी (सेवा निवृत) ने कहा की इस समारोह के आयोजन का श्रेय संघ के नव निर्वाचित टीम व सदस्य एवं मुजफ्फरपुर के सभी पूर्व सैनिक सदस्यों के कारण संभव हो पाया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आए हुए सभी  गणमान्य अतिथि एवं पूर्व सैनिकों का योगदान है। मुख्य रुप से कर्यक्रम को सफल बनाने में संघ के महा सचिव नवल किशोर तिवारी, सचिव धीरज रंजन, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, मनीष कुमार, नित्यानंद मिश्रा, नवीन कुमार, अभ्युदय कुमार, रजनीश ठाकुर, मीडिया प्रभारी शिव कुमार एवं संघ के सुरेश प्रसाद, मृतुन्जय कुमार, नवीन कुमार,  किसलय ठाकुर, अवधेश ओझा, जसवंत कुमार, कुंदन कुमार, आर पी सिंह, प्रकाश कुमार, बबन जी, कुमार मदन, अजय कुमार मिश्रा, सी एम ठाकुर, विजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार, बी एन ठाकुर, नितिन कुमार, अनिल कुमार सिंह, संघ सुपरवाइजर गोपाल जी एवं अन्य सभी सदस्यों के सहयोग से सफल एवं संपन्न हुआ। अंत में बच्चों को उपहार दे कर जलपान पश्चात सभा समाप्ति की घोषणा की गई।