फेसबुक का प्यार क्या सब कराए, प्यार के चक्कर में 28 करोड़ की ड्रग्स ले आया, पकड़ा गया

  • Post By Admin on Jan 12 2023
फेसबुक का प्यार क्या सब कराए, प्यार के चक्कर में 28 करोड़ की ड्रग्स ले आया, पकड़ा गया

मुंबई : प्यार अंधा होता है यह तो सबको पता है लेकिन प्यार में इंसान सलाखों के पीछे चला जाए यह शायद ही कही सुना होगा। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक आदमी को लगभग 28 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया। उसके बैग से 2.81 किलो ड्रग्स बरामद की गई। आरोपी इथोपिया से ड्रग्स लेकर मुंबई आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी ने एक अधिकारी को बताया, कि एक महिला ने फेसबुक पर आरोपी से संपर्क किया था। फेसबुक पर महिला ने  रिक्वेस्ट भेजा। उस पर एक विदेशी महिला की फोटो लगी थी। आरोपी को नौकरी का झांसा दिया गया और बाद में महिला से उसकी बातचीत होने लगी। उसे महिला से प्यार हो गया था। 

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पुछताछ की तो आरोपी ने कहा 'पहले मुझे मेरे प्यार से मिलवा दो' फिर सब कुछ बता दूंगा। अधिकारियों ने जब युवक की बताई विदेशी महिला के बारे में जानकारी जुटाई, तब पता चला कि युवक जिस विदेशी महिला से बात कर रहा था, वो असल में लड़की नहीं लड़का था। लड़का आवाज़ बदलने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर युवक से बात कर रहा था। आरोपी यूवक को इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में एयरपोर्ट पर ड्रग्स से भरा बैग दिया गया था। इस बैग को उसे दिल्ली पहुंचाना था।

 कस्टम के अधिकारियों ने आरोपी को मुंबई में ही पकड़ लिया। उसके बैग से 2.81 किलो ड्रग्स बरामद किया गया ।आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।