रायपुर : लक्ष्मीनगर पचपेड़ी नाका में पैसे मिलने का प्रलोभन देकर महिला के खाते से अज्ञात आरोपी नरे 7 लाख 26 हजार 804 रुपए आहरण कर लिया। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया प्रियंका दाउ 35 वर्ष लक्ष्मीनगर पचपेड़ीनाका की रहने वाली है। बताया जाता है कि प्रार्थिया के मोबाइल पर अज्ञात नंबर 85229-69113 से कॉल आया था। उक्त व्यक्ति ने प्रार्थिया को फोन पर कहा कि आपको एक टास्क देंगे, जिसके बदले आपको पैसा मिलेगा कहकर प्रलोभन दिया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थिया को टास्क देते हुए उसके खाते से 7 बार में 7,26,804 रुपए अपने खाते में जमा करवाकर धोखाधड़ी किया। प्रार्थिया की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
महिला के खाते से उड़ाए 7 लाख, मुकदमा दर्ज




















