60 साल की दिव्यांग महिला के साथ युवक ने किया रेप, गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jan 12 2023
60 साल की दिव्यांग महिला के साथ युवक ने किया रेप, गिरफ्तार

महाराष्ट्र : घटना महाराष्ट्र के नासिक की है जहां 60 साल की महिला के साथ 22 साल के युवक ने रेप किया है। वह महिला पिछले सात सालों से बिस्तर पर पड़ी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, नासिक में रहने वाली 60 साल की महिला को सात साल पहले स्ट्रोक आया था। तब से वह बिस्तर पर पड़ी थी। महिला अपने भाई के साथ झोपड़ी में रहती थी। इसी बीच जब महिला का भाई मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे घर पर नहीं था तो आरोपी झोपड़ी में घुस गया। उसने महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। बुधवार की सुबह महिला का भाई जब उसे चाय देने गया तो महिला ने अपने भाई को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।