मजदूरों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

  • Post By Admin on Jan 12 2023
मजदूरों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

झारखंड : झारखंड के सरायकेला में मजदूरों से भरी पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और क़रीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की सुबह मजदूरों से भरी पिकअप वैन चाईबासा से जमशेदपुर की तरफ जा रही थी।  पिकअप वैन राजनगर-चाईबासा मार्ग से जैसे ही खैरबनी गांव के पास पहुंची वैन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे के वक्त पिकअप वैन में क़रीब 20 मजदूर सवार थे। हादसे में 7 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और बहुत से मजदूर घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों मे 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जमशेदपुर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।