नशेड़ियों के खिलाफ चलाये गए अभियान में 25 गिरफ्तार

  • Post By Admin on Apr 15 2024
नशेड़ियों के खिलाफ चलाये गए अभियान में 25 गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों केे खिलाफ अभियान चलाकर सरेआम शराब पीते 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर पुलिस ने अमलीडीह शराब दुकान के पास सरेआम शराब पीते आरोपी बादल कुमार दानी 45 वर्ष व इस्टीव रोडरिक्स 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं खमतराई पुलिस ने आरोपी विष्णू साहू 40 वर्ष, भगवान दास 40 वर्ष, हेमलाल ध्रुव 35 वर्ष, राजेश 25 वर्ष, सतीश साहू 22 वर्ष, लाला नरेंद्र ओझा 31 वर्ष, रतन धृतलहरे 58 वर्ष, भावेश साहू 29 वर्ष, अनिरूद्ध साहू 29 वर्ष, दिवाकर मिश्रा 25 वर्ष, महावीर निषाद 21 वर्ष, अतुल भाई 55 वर्ष, मनीराम नायक 30 वर्ष, रिषभ राज 23 वर्ष, किशोर साहू 34 वर्ष, विजय कुमार विश्वकर्मा 34 वर्ष, धर्मेन्द्र कुमार मिरी 34 वर्ष, राहुल नेताम 23 वर्ष व संजय यदु 42 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरहह धरसींवा पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र साहू 36 वर्ष, माना पुलिस ने आरोपी गोपी गुप्ता 38 वर्ष, रंजीत विश्वास 38 वर्ष व नरसिंह बारले 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है।