देश समाचार

दिखाया गया है 1,152 चीज़े में से 481-490 ।
ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कांस्टेबल सौरभ कुमार को अंतिम सलाम, पुलिस आयुक्त ने अपने वेतन से दी एक लाख की मदद
  • Post by Admin on May 26 2025

नोएडा : नोएडा पुलिस बल ने अपने एक जांबाज सिपाही को खो दिया। थाना फेस-3 क्षेत्र में रविवार रात कर्तव्य पालन के दौरान कांस्टेबल सौरभ कुमार बदमाशों की गोली का शिकार हो गए। शहीद सौरभ कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अपने एक महीने के वेतन से उनके परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। घटना 25 मई की रात हुई, जब पुलिस टीम वा   read more

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को वोकल फॉर लोकल से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को दें प्राथमिकता
  • Post by Admin on May 25 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए इसे देश की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत को दर्शाता है और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को और मजबूती देता है। पीएम मोदी ने कहा, “ह   read more

कोच्चि तट पर डूबा लाइबेरियाई कंटेनर जहाज, हाई अलर्ट पर भारतीय तटरक्षक बल
  • Post by Admin on May 25 2025

नई दिल्ली : केरल के कोच्चि तट से सटे समुद्री क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा समुद्री हादसा टल गया। लाइबेरिया के कंटेनर जहाज एमएससी एल्सा 3 (IMO नंबर 9123221) के डूबने के बाद भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी 24 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। हादसे के बाद कोच्चि तट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 24 मई को दोपहर 1:25 बजे कंटेनर जहाज से ख   read more

कोरोना के नए वैरिएंट LF.7 और NB.1.8.1 ने उड़ाई विशेषज्ञों की नींद, जानें कितना है खतरनाक
  • Post by Admin on May 25 2025

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बार संक्रमण के पीछे दो नए वैरिएंट LF.7 और NB.1.8.1 माने जा रहे हैं। INSACOG (भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में अप्रैल में NB.1.8.1 का एक मामला और मई में गुजरात में LF.7 के चार मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन दोनों सब-वैरिएंट्स को अ   read more

16 साल बाद मई में मानसून की दस्तक, 24 घंटे में केरल पहुंचने की संभावना
  • Post by Admin on May 24 2025

नई दिल्ली : देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार तय समय से करीब एक हफ्ता पहले ही दस्तक देने जा रहा है। अगले 24 घंटों के भीतर यह केरल तट से टकराएगा। यह 16 वर्षों में पहली बार होगा जब मानसून मई में ही पहुंच रहा है—पिछली बार ऐसा 2009 और 2001 में देखा गया था। केरल में मानसून की औसत शुरुआत 1 जून मानी ज   read more

फिर डराने लगा कोरोना : दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़े नए मामले, अलर्ट मोड में सरकार
  • Post by Admin on May 24 2025

नई दिल्ली : देश में एक बार फिर कोविड-19 का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली सहित गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार तक राजधानी में को   read more

वक्फ इस्लाम का आवश्यक हिस्सा नहीं, मौलिक अधिकार का दावा निराधार : सुप्रीम कोर्ट
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया है कि वक्फ इस्लाम की एक अवधारणा जरूर है, लेकिन इसे इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं माना जा सकता। इसलिए संविधान के तहत वक्फ को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती। यह बात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताई। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वक्फ की अवधारणा को नकारा नहीं जा सकता, लेकि   read more

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के 3-4 आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
  • Post by Admin on May 22 2025

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के छात्रु इलाके के सिंहपोरा गांव में हो रही है, जहां सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकियों को घेर लिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने खुद को   read more

देशभर में मौसम का कहर, अगले 48 घंटे 31 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : देशभर में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है, तो कहीं भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 22 की मौत बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, बुलंदशहर सम   read more

भारत अपने फैसले खुद करता है, किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं, ट्रंप के दावे पर विदेश मंत्री जयशंकर का करारा जवाब
  • Post by Admin on May 22 2025

नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उपजे भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के दावों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है। यूरोप दौरे के तहत डच सरकारी चैनल NOS को दिए गए इंटरव्यू में जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अपने फैसले खुद करता है और किसी तीसरे पक्ष की भूमिका की कोई आवश्य   read more