देश समाचार
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर अभियोजन शिकायत पर सोमवार को संज्ञान लेते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 29 जुलाई को होगी, जहां यह तय किया जाएगा कि अदालत इस शिकायत पर ट्रायल की read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन पारुपल्ली कश्यप ने अपनी 7 साल पुरानी शादी को खत्म करने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद साइना ने रविवार देर रात एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने की बात कही। साइना ने लिखा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के read more
- Post by Admin on Jul 14 2025
नई दिल्ली : स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने एक बड़ा और अनोखा कदम उठाया है। अब सिगरेट की तरह समोसे, जलेबी, लड्डू, पकौड़े और वड़ा पाव जैसे लोकप्रिय तले-भुने या मीठे खाद्य पदार्थों पर भी सेहत संबंधी चेतावनी दिखाई देगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश के सभी केंद्रीय संस्थानों को "ऑयल एंड शुगर वार्निंग बोर्ड" लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती जी read more
- Post by Admin on Jul 10 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपनी पांच देशों की बहुप्रतीक्षित और कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए। उन्होंने घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की आधिकारिक यात्रा की, जहां उन्हें अभूतपूर्व स्वागत, सम्मान और वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को मजबूती से रखने का अवसर मिला। विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी read more
- Post by Admin on Jul 10 2025
नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी अब तय समय से कुछ दिन और टल सकती है। Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद शुक्ला और उनकी टीम की वापसी में मौसम और तकनीकी कारणों से देरी की आशंका जताई जा रही है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने स्पष्ट किया है कि मिशन का दल अब 14 जुलाई 2025 से पहले पृथ्वी पर नहीं लौट पा read more
- Post by Admin on Jul 09 2025
नई दिल्ली : देशभर में आज व्यापक भारत बंद का असर देखने को मिलेगा। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में करीब 25 करोड़ श्रमिकों और कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह हड़ताल केंद्र सरकार की "मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" के खिलाफ एकजुट विरोध के रूप में देखी जा रही है। हड़ताल का असर बैंकिंग, बीमा, डाक सेवाएं, read more
- Post by Admin on Jul 06 2025
नई दिल्ली : लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की दरों में 50 प्रतिशत तक की कटौती का ऐलान किया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अब कई हाईवे रूट्स पर टोल टैक्स की गणना के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है। नए नियमों के अनुसार, अब उन हाईवे मार्गों read more
- Post by Admin on Jul 06 2025
नई दिल्ली : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और अखंडता की अमिट गाथा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा— “राष्ट्र के अमर सपूत read more
- Post by Admin on Jul 06 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन का प्रतीक बताया। पीएम मोदी इस समय ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री ने लिखा— “मैं 1.4 read more
- Post by Admin on Jul 05 2025
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली : भारत ने यह साबित कर दिया है कि 'पैमाना और गति एक साथ चल सकते हैं'। यह बात केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 'गवर्नर्स सेमिनार' को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत आज एक अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि ग्लोबल साउथ की आकांक्षा read more