देश समाचार

दिखाया गया है 1,150 चीज़े में से 191-200 ।
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हुए रवाना, जी-20 लीडर्स समिट में लेंगे हिस्सा
  • Post by Admin on Nov 21 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हो गए। लगभग साढ़े 7 बजे पीएम मोदी जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरते हुए 'जी-20 लीडर्स' समिट में भारत का नेतृत्व करने निकल पड़े। यह समिट कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार अफ्रीका की धरती पर जी-20 सम्मेलन आयोजित हो रहा है। जोहान्सबर्ग में होने वाला यह सम्मेलन विकासशील द   read more

फ्लाइंग सिख को राष्ट्र का सलाम : मिल्खा सिंह की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 20 2025

नई दिल्ली : भारत के महान धावक और ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से विश्वभर में पहचाने जाने वाले पद्मश्री मिल्खा सिंह की जयंती पर देशभर से श्रद्धांजलि संदेश आए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और कई केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए मिल्खा सिंह को याद क   read more

अमेरिका-सऊदी रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़ : परमाणु करार से एफ-35 पर लगी मुहर
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : सऊदी अरब और अमेरिका के बीच रक्षा, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्रों में अब तक की सबसे बड़ी और रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण डील को अंतिम रूप दे दिया गया है। सात साल बाद अमेरिकी दौरे पर पहुंचे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं के बीच कई ऐतिहासिक समझौते हुए। बैठक के द   read more

किसानों को सौगात : 9 करोड़ किसानों को पीएम मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि की 21वीं किस्त
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : देश के करोड़ों किसानों के लिए बुधवार का दिन खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान वे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब 1:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 9 करोड़ क   read more

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर देश ने किया स्मरण, पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 19 2025

नई दिल्ली : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर आज देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को   read more

सऊदी बस हादसा : मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
  • Post by Admin on Nov 17 2025

हैदराबाद : सऊदी अरब में मदीना के पास हुए भीषण बस हादसे में तेलंगाना के 45 उमरा तीर्थयात्रियों की मौत के बाद राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत उपायों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई सोमवार की कैबिनेट बैठक में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवज़ा देने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने यह भी तय किया कि अल्पस   read more

मदीना बस हादसा : 42 उमरा यात्रियों की मौत, जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जताया दुख
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नई दिल्ली : सऊदी अरब के मदीना के पास हुए भीषण बस हादसे में 42 उमरा यात्रियों की मौत ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। मृतकों में अधिकांश हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना पर जमात-ए-इस्लामी हिंद (JIH) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद सादतुल्लाह हुसैनी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। हुसैनी ने मीडिया को दिए बयान में इस हादसे को "बेहद व्यथित करने वाला" बतात   read more

दिल्ली ब्लास्ट : एनआईए की बड़ी कामयाबी, एक और मुख्य साज़िशकर्ता गिरफ्तार 
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नई दिल्ली : लाल किले के समीप 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके की पड़ताल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस हमले में शामिल आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ते हुए एक मुख्य सहयोगी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश, निवासी काजीगुंड (अनंतनाग), के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जसीर न   read more

राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नई दिल्ली : राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरे और विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता रहे अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नेताओं ने उनके त्याग, तप, राष्ट्रभक्ति और धार्मिक चेतना जगाने वाले योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अशोक   read more

कतर दौरे के बाद मास्को पहुंचे एस. जयशंकर, लावरोव संग अहम मुद्दों पर होगी वार्ता
  • Post by Admin on Nov 17 2025

नई दिल्ली/मास्को : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे, जहां वह रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों, राजनीतिक कार्यक्रमों और प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर व्यापक समीक्षा करेंगे। यह बैठक दिसंबर में होने वाले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तालमेल को और मजबूत क   read more