Ghibli ट्रेंड हुआ पुराना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Humanized Pets का ट्रेंड
- Post By Admin on Apr 16 2025

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक और अनोखा ट्रेंड इन दिनों धूम मचा रहा है। Ghibli स्टाइल फोटो ट्रांसफॉर्मेशन की सनक अब पुरानी हो चुकी है और उसकी जगह ले रहा है एक नया और मजेदार ट्रेंड – अपने पालतू जानवरों को इंसानी रूप में देखने का। Reddit, X (पहले Twitter) और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह ट्रेंड बेहद तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग अपने डॉगी और कैट्स की फोटो को AI टूल्स की मदद से इंसान में बदलवा रहे हैं।
इस ट्रेंड में लोग अपने पालतू जानवरों की फोटो को ChatGPT और अन्य AI इमेज टूल्स के जरिए इस तरह रीइमेजिन करवा रहे हैं, जैसे वो इंसान होते तो कैसे दिखते। खास बात ये है कि लोग सिर्फ फोटो नहीं बना रहे, बल्कि अपने पेट्स के 'ह्यूमन वर्जन' की एक पूरी बैकस्टोरी और पर्सनैलिटी भी क्रिएट कर रहे हैं — जैसे वह कोई मूवी कैरेक्टर हों।
कैसे बनाएं अपने पेट का इंसानी अवतार?
इस ट्रेंड को अपनाना बेहद आसान है। ChatGPT के साथ कुछ स्टेप्स फॉलो कर आप भी अपने पेट का इंसानी रूप देख सकते हैं:
• अपने pet की एक साफ-सुथरी फोटो ChatGPT चैट विंडो में अपलोड करें।
• सिंपल प्रॉम्प्ट दें: _“Can you create an image of this dog as a human?”_
• ChatGPT आपसे कुछ सवाल पूछेगा, जैसे:
- इंसानी जेंडर क्या हो? (लड़का/लड़की/यूनिसेक्स)
- उम्र क्या हो? (बच्चा/टीनएजर/एडल्ट/सीनियर)
- पर्सनैलिटी कैसी हो? (कैजुअल, क्लासी, स्ट्रीट-स्मार्ट, आदि)
• अपनी पसंद के अनुसार और भी डीटेल्स बताएं, जैसे हेयरस्टाइल, कपड़े या एक्सप्रेशन।
• कुछ सेकंड में आपको अपने पेट का एक अनोखा 'ह्यूमन वर्जन' देखने को मिलेगा।
हालांकि AI का यह इमेज आउटपुट 100% रियलिस्टिक नहीं होता, लेकिन इसकी क्रिएटिविटी और एक्सप्रेशन इतने दमदार होते हैं कि आपको मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।
यह ट्रेंड ना सिर्फ क्रिएटिविटी को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि लोगों को उनके पेट्स के साथ और ज्यादा गहरा कनेक्शन भी महसूस करा रहा है। यह सोचने में बड़ा मजा आता है कि अगर आपका प्यारा डॉगी या कैटी इंसान होता, तो वो कैसा दिखता? क्या वो फनी होता या गंभीर? फैशनेबल होता या रफ एंड टफ?