एक लड़के के कारण बेस्ट फ्रेंड्स में चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

  • Post By Admin on Nov 14 2024
एक लड़के के कारण बेस्ट फ्रेंड्स में चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दो लड़कियों को बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इस मारपीट का कारण बताया जा रहा है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड्स को एक ही लड़के से प्यार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, जब इन दोनों में से एक लड़की ने उस लड़के को किस किया, तभी दूसरी लड़की ने इसका वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि वह यह वीडियो उसकी मां को दिखा देगी। इसी धमकी के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में एक गंभीर झगड़े में बदल गई। दोनों लड़कियों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

यह वीडियो कहाँ और कब का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।