ब्रेकिंग समाचार

दिखाया गया है 1,208 चीज़े में से 551-560 ।
म्यांमार से एक करोड़ का अफीम लेकर बिहार पहुंचा तस्कर, स्टेशन पर NCB ने किया स्वागत 
  • Post by Admin on Dec 23 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को बीते शनिवार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से म्यांमार से लाया गया दो किलो अफीम बरामद हुआ। यह खेप करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की थी। इस गिरफ्तारी ने बिहार में अफीम तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट की ओर इशारा किया है जो म्यांमार से अफीम का कारोबार करता है। मुजफ   read more

पटना से भागलपुर, पूर्णिया और देवघर के लिए नई बसें, किराया कम और सुविधाएं अधिक
  • Post by Admin on Dec 23 2024

पटना : बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पटना से भागलपुर, पूर्णिया और देवघर के बीच यात्रा को और आसान बनाने के लिए नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नई बसें यात्रियों के लिए कम किराए और बेहतर सुविधाओं के साथ उपलब्ध हैं। छह बसों की सौगात पटना से भागलपुर पथ परिवहन निगम को 42 सीटों व   read more

रेलवे लाइन के पास मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • Post by Admin on Dec 23 2024

समस्तीपुर : जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर रेलवे लाइन के पास बीते रविवार की सुबह एक किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक किसान की पहचान संजय कुमार राय के रूप में हुई है जो माधोपुर वार्ड 05 के निवासी थे। संजय राय बीते रविवार सुबह अपने खेत में पानी देने के लिए घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह जब परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग ख   read more

फर्जी जीएसटी बिलिंग कांड की जांच राजकोट तक पहुंची, महेश लांगा गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 21 2024

गुजरात : राजकोट पुलिस ने हाल ही में एक बड़े फर्जी जीएसटी बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 14 स्थानों जिसमें भावनगर, जामनगर, अहमदाबाद, वेरावल, कड़ी, महेसाणा, गांधीनगर, शापर और राजकोट में छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुख नाम महेश लांगा का सामने आया, जिसे साबरमती जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। शनिवार को उ   read more

जाने आखिर क्यों होगा महेंद्र सिंह धोनी पर कार्यवाई
  • Post by Admin on Dec 21 2024

रांची : महेंद्र सिंह धोनी पर हरमू आवास में लैब खोले जाने की मिली जानकारी के बाद झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर कार्यवाई करने की तैयारी शुरू कर ली गई है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड का कहना है कि हरमू आवास के आवासीय प्लॉट का इस्तेमाल व्यवसायिक कामों में करना नियम के खिलाफ है l वहीं बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान का कहना ह   read more

जयपुर अग्निकांड में 14 जिंदगियां खत्म, यूपी के 3 लोग भी हादसे के शिकार
  • Post by Admin on Dec 21 2024

जयपुर : जिले में हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर भांकरोटा के पास हुआ। जहां एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट ने भयंकर आग पकड़ ली। इस आग की चपेट में 40 वाहन आ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मृतकों में उत्तर प्रदेश के तीन लोग भी शामिल हैं। जिनकी पहचान मृतकों की सूची में की गई है। हादसे में मृतकों की पहचान, यूपी के   read more

निकिता ने अतुल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा गर्लफ्रेंड्स पर उड़ाता था सैलरी
  • Post by Admin on Dec 21 2024

लखनऊ : सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष 9 दिसंबर 2024 को अपने घर में मृत पाए गए थे। अब उनकी आत्महत्या के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। आत्महत्या से पहले जारी किए गए वीडियो में अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साला अनुराग, चाचा ससुर सुशील और जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दि   read more

नहीं रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
  • Post by Admin on Dec 20 2024

नई दिल्ली : हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला ने अपने राजनीतिक जीवन में चार बार हरियाणा के मुख्यमंत   read more

CM नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत
  • Post by Admin on Dec 20 2024

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई है। जिससे उन्हें अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की वजह से वे आज आयोजित बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार को सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या हो गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह द   read more

अमेरिका ने पाकिस्तानी मिसाइल एजेंसी और तीन कंपनियों पर लगाई रोक
  • Post by Admin on Dec 20 2024

अमेरिका ने पाकिस्तान की मिसाइल विकास एजेंसी और तीन वेंडर कंपनियों पर पाबंदियां लगाई हैं। इस बीच वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिकी उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने दावा किया है कि पाकिस्तान एक ऐसी लॉन्ग रेंज बलिस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा है जो दक्षिण एशिया के बाहर तक मार करने में सक्षम होगी। यहां तक कि अमेरिका भी इसक   read more