ब्रेकिंग समाचार
- Post by Admin on Aug 01 2025
वॉशिंगटन/नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत से आयातित वस्तुओं पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। यह टैरिफ अब 1 अगस्त की बजाय 7 अगस्त से प्रभाव में आएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर यह निर्णय रूस और चीन के साथ उसके ऊर्जा व रक्षा सहयोग के चलते लिया गया है। read more
- Post by Admin on Jul 31 2025
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि "भारत एक डेड इकोनॉमी (मृत अर्थव्यवस्था) बन चुका है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है, सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर।" उन्होंने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रà read more
- Post by Admin on Jul 30 2025
नई दिल्ली : भारत में क्रेडिट कार्ड का बढ़ता चलन अब चिंता का सबब बनता जा रहा है। जहां एक ओर उपभोक्ताओं की डिजिटल निर्भरता और खर्च करने की आदतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। सीआरआईएफ हाई मार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 91 से 360 दिनों तक बकाया क्रेडिट कार्ड भुगतान में सिर्फ एक साल में 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माठread more
- Post by Admin on Jul 30 2025
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और अहम फैसला लेते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने घोषणा की कि अब आशा कार्यकर्ताओं को 1,000 रुपए के बजाय 3,000 रुपए मासिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव मिलने वाली राशि को 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपए कर दिया गया है। मु read more
- Post by Admin on Jul 27 2025
पटना : आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बड़ा सामाजिक फैसला लेते हुए राज्य में ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’ के गठन की घोषणा की है। इसे सफाई कर्मचारियों के सामाजिक सम्मान और कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक् read more
- Post by Admin on Jul 27 2025
हरिद्वार : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि हादसा उस समय हुआ जब मंदिर मार्ग पर अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर गया। इससे श्रद्धालुओं के बीच दहशत फैल गठread more
- Post by Admin on Jul 24 2025
लंदन : भारत और ब्रिटेन के बीच गुरुवार को इतिहास रचते हुए अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हुआ, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हस्ताक्षर किए। यह करार न केवल द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देगा। अनुमान है कि इस समझौते से वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार में 34 अरब डॠread more
- Post by Admin on Jul 24 2025
नई दिल्ली : फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) या व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आपकी एक छोटी सी चूक साइबर अपराधियों को आपके बैंक खाते तक पहुंच दिला सकती है। बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने करोड़ों सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह देते हुए एडवाइठread more
- Post by Admin on Jul 24 2025
नई दिल्ली : मानसून इस समय पूरे देश में अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश से जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का संकट गहराने लगा है, जहां यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में बढ़ा खतरा, निचले इलाकों में घुसा पानी हरियाणा के हथठread more
- Post by Admin on Jul 23 2025
कराची : पाकिस्तान में एक बड़ी मानवीय और परमाणु त्रासदी टल गई जब सेना द्वारा परीक्षण के दौरान दागी गई शाहीन-3 बैलिस्टिक मिसाइल तकनीकी खराबी के चलते लक्ष्य से भटक गई और पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान स्थित एक परमाणु केंद्र के बेहद करीब जाकर गिरी। सूत्रों के अनुसार, मिसाइल का मलबा बलूचिस्तान के डेरा बुगटी जिले के मट्ट क्षेत्र में नागरिक आबादी से महज 500 मीटर की दूरी पर आकर गिà read more