विदेश समाचार
- Post by Admin on Sep 26 2025
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुचर्चित टिकटॉक डील को हरी झंडी दे दी है। गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका में टिकटॉक का संचालन अब एक नई अमेरिकी संयुक्त कंपनी करेगी, जिसमें अधिकांश हिस्सेदारी और नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी बातचीत चीनी राष्ट्रप read more
- Post by Admin on Sep 26 2025
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार जगत को झटका देते हुए विदेशी दवाओं, फर्नीचर और ट्रकों पर भारी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि यह फैसला अमेरिकी उद्योगों को मजबूती देने और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नई टैरिफ व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल& read more
- Post by Admin on Sep 24 2025
न्यूयॉर्क : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) शिखर सम्मेलन के अवसर पर नीदरलैंड, श्रीलंका, सेंट लूसिया, डेनमार्क, सिंगापुर, मालदीव और मॉरीशस के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय रणनीतियां और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वान वील के साथ read more
- Post by Admin on Sep 23 2025
वाशिंगटन : टेक्सास के शुगर लैंड में स्थापित 90 फुट ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति को लेकर रिपब्लिकन नेता अलेक्जेंडर डंकन की टिप्पणी ने विवाद को जन्म दिया है। यह मूर्ति श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर परिसर में स्थित है और अमेरिका के सबसे ऊंचे हिंदू स्मारकों में से एक मानी जाती है। इसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी से जुड़े डं read more
- Post by Admin on Sep 22 2025
तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आगामी वर्ष को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है और कहा कि वे हमास और ईरान समर्थित ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ समूहों को नष्ट करेंगे। रोश हशनाह की छुट्टी से पहले सैन्य नेतृत्व के साथ आयोजित एक बैठक और भोज में नेतन्याहू ने आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ और रक्षा मंत्री के साथ चर्चा करते हुए यह संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा, & read more
- Post by Admin on Sep 22 2025
खैबर पख्तूनख्वा : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी क्षेत्र में मत्रे दारा और आका खेल शाल्दा गांवों पर पाकिस्तान वायुसेना के हवाई हमले में करीब 30 नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे जेएफ-17 लड़ाकू विमानों ने कम से कम आठ एलएस-6 बम गिराए। चश्मदीदों ने ब read more
- Post by Admin on Sep 22 2025
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों ने कार्डबोर्ड, मिट्टी और पानी से बने नए रीयूज और रीसाइकल योग्य बिल्डिंग मटेरियल का विकास किया है, जो पारंपरिक कंक्रीट के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन को करीब एक चौथाई तक कम करता है। रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरएमआईटी) की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'कार्डबोर्ड-कंफाइन्ड रैम्ड अर्थ' नामक यह सामग्री निर्माण के कार्बन फुटप्रिं read more
- Post by Admin on Sep 19 2025
काठमांडू : नेपाल में हाल ही में भड़के जेन-जी आंदोलन ने देश की अर्थव्यवस्था और व्यावसायिक ढांचे को गहरी चोट पहुंचाई है। संपत्तियों के बड़े पैमाने पर नुकसान की वजह से बीमा कंपनियों पर अब तक का सबसे बड़ा दावा बोझ बन गया है। बीमा क्षेत्र के नियामक नेपाल इंश्योरेंस अथॉरिटी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 सितंबर तक नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को 1,984 दावे प्राप्त हुए हैं, जिनक read more
- Post by Admin on Sep 19 2025
मॉस्को : रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार शाम 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। रूस की स्टेट जियोफिजिकल सर्वे ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप का केंद्र क्षेत्रीय राजधानी पेत्रोपावलोवस्क-कामचत्स्की से लगभग 149 किलोमीटर दूर और 39 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप शाम 6:58 बजे आया और इसके बाद लगातार कई आफ्टरशॉक महसूस किए गए। स्थानीय सर्वेक्षण वि read more
- Post by Admin on Sep 18 2025
पेन्सिल्वेनिया : अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया राज्य के नॉर्थ कोडोरस टाउनशिप में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान संदिग्ध हमलावर भी ढेर हो गया। स्टेट पुलिस कमिश्नर क्रिस्टोफर पेरिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अधिकारी एक जांच की निगरानी कर रहे थे, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई। उन्होंने ज read more