राज्य समाचार

दिखाया गया है 8,049 चीज़े में से 571-580 ।
अनुच्छेद 370 हटने के 7 वर्ष पूरे, पीएम मोदी बोले- विकास और विश्वास का नया दौर जारी
  • Post by Admin on Aug 06 2026

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अनुच्छेद 370 एवं अनुच्छेद 35(ए) के प्रावधान हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 भारत की विकास यात्रा का एक ऐतिहासिक और निर्णायक दिन था। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शांति, विकास और विश्वास के नए युग की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में à   read more

सुप्रीम कोर्ट में अब होंगे 38 जज, राज्यसभा से भी बिल को मिली मंजूरी
  • Post by Admin on Aug 06 2026

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संसद ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। लोकसभा से पारित होने के बाद बुधवार को राज्यसभा ने भी इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। नए कानून के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के   read more

​लखीसराय में DLSA की बड़ी पहल : कल से 16 पंचायत भवनों में शुरू होगी मुफ्त कानूनी सहायता
  • Post by Admin on Aug 06 2026

लखीसराय : आम लोगों तक आसानी से कानूनी मदद पहुंचाने के उद्देश्य से लखीसराय जिले की पंचायतों में 07 अगस्त 2026 से 'लीगल एड क्लीनिक' की शुरुआत हो रही है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव विद्यानंद सागर की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सचिव विद्यानंद सà   read more

​शिक्षा की ओर बढ़ते कदम : महिला सशक्तिकरण केंद्र ने सोनम की पढ़ाई को दी नई राह
  • Post by Admin on Aug 06 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (DHEW), लखीसराय की तत्परता और सार्थक पहल से एक जरूरतमंद छात्रा का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलोरी गांव (वार्ड संख्या 05) निवासी गायत्री देवी, पति - धर्मेंद्र चौधरी ने अपनी नौ संतानों में से चौथे क्रम की पुत्à   read more

संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक
  • Post by Admin on Aug 06 2026

मुजफ्फरपुर : संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज के मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर अवधेश कुमार सिंह का बुधवार सुबह हरिद्वार में हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 10 बजे अस्वस्थ हुए और उपचार से पहले ही उनका निधन हो गया। इसकी सूचना उनके परिजनों ने कॉलेज प्रशासन और परिचितों को दी। प्रो. सिंह के निधन की खबर मिलते ही संत प्रेम भिक्षु इंटर कॉलेज ठ  read more

फुटाब अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर शिक्षक संघों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Aug 06 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के आकस्मिक निधन पर बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघों तथा विभिन्न महाविद्यालयों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया। शिक्षक समुदाय ने उनके निधन को राज्य के शिक्षक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। फुटाब की अपील पर बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय शिकà   read more

विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम पर डटे शिक्षक-कर्मचारी
  • Post by Admin on Aug 06 2026

मुजफ्फरपुर : प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के विरोध में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को दूसरे दिन भी बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय कार्यालय, सभी विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। संघर्ष मोर्चा   read more

भारतीय खान-पान की विविधता और नवाचार का संगम बना भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का फूड फेयर
  • Post by Admin on Aug 06 2026

मुजफ्फरपुर : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर में डी.एल.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं द्वारा आयोजित फूड फेयर आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे स्टॉलों और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महाविद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में उद्यमिता, प्रबंधन क्षमता, टीम वर्क, रचनात्मक सोच तथा भारतीय खान-पान की समृद्ध परठ  read more

बिहार में अब निजी भागीदारी पर संचालित होंगे 16 मेडिकल कॉलेज, कैबिनेट से मिली मंजूरी
  • Post by Admin on Aug 06 2026

पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने 16 ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के संचालन को लोक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार का दलील दी है कि निजी क्ष   read more

ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, गोबरसही आरओबी और इमली रोड चौड़ीकरण का शुभारंभ
  • Post by Admin on Aug 06 2026

मुजफ्फरपुर: शहर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को गति मिली। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने मिठनपुरा से बेला इमली चौक तक सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण योजना तथा गोबरसही रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की सठ  read more