राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,110 चीज़े में से 4,341-4,350 ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यावरण भारती का पौधारोपण अभियान
  • Post by Admin on Aug 26 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न फलदार वृक्षों, औषधीय पौधों और फूलों के पौधों का रोपण किया गया। यह अभियान 2008 से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर, स्त्री रोग विशे   read more

धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस 
  • Post by Admin on Aug 26 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : विश्व हिंदू परिषद ने अपने 60वें स्थापना दिवस को जिले के सूर्यगढा प्रखंड के उरैन गांव स्थित दुर्गा मंदिर और लखीसराय प्रखंड के जौगमोला गांव में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष परशुराम जी और जिला मंत्री बंटी कुमार ने की, जबकि बैठक का संचालन बजरंग दल के पंचायत संयोजक विजय वर्मा ने   read more

ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से निकला चाबी का गुच्छा, चाकू और नेलकटर
  • Post by Admin on Aug 26 2024

पूर्वी चंपारण : एक आश्चर्यजनक खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आई है. यहां एक युवक के पेट में हुई दर्द की शिकायत के बाद जब चिकित्सक ने एक्स-रे करवाया तो रिपोर्ट को देखकर वे दंग रह गये. चिकित्सक ने युवक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी कि मरीज के पेट में लोहे का सामान दिख रहा है. चिकित्सक ने युवक के परिजनों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी. जब परिजन तैयार हुए तब चिकित्स   read more

जन सुराज के ऐतिहासिक महिला संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
  • Post by Admin on Aug 26 2024

पटना : जिले के बापू सभागार में रविवार को आयोजित जन सुराज के ऐतिहासिक "महिला संवाद" कार्यक्रम में बिहार की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान करते हुए वादा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जन सुराज से कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को जीताकर विधानसभा में भेजा जाएगा। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा, "आपको संसा   read more

सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट ने बच्चों संग मनाई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण बने बच्चों ने जीता दिल
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर: इमली चट्टी स्थित फर्स्ट स्टेज स्कूल में सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट द्वारा जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। इस खास आयोजन में विजेता बच्चों को मेडल, गिफ्ट और क्राउन पहनाकर   read more

विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर: जिले के समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सरकार की विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता और पूरी जवाबदेही के साथ सभी कार्यों को ससमय पूरा करें। धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के द   read more

रालोमो का सदस्यता अभियान पकड़ रहा जोर, दर्जनों नए सदस्य बने
  • Post by Admin on Aug 24 2024

लखीसराय: हलसी प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा द्वारा आयोजित कैंप में सदस्यता अभियान को नई ऊंचाइयां मिली। इस कैंप में दर्जनों लोगों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई, वहीं पुराने सहयोगियों को भी नए सिरे से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।  जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी कि 9 अगस्त से प्रारंभ किया गया   read more

नेशनल पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित 
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के शुक्ला रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव, जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। द्वापर युग में अवतरित भगवान श्री कृष्ण के इस पावन पर्व को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर युवा समाजवादी नेता सेवादार अविनाश साई, लोक कलाकार सुनील कुमार, राजेश चंद्र श्री   read more

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामबाग में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और चंद्रमा पर उसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से की गई, जिसमें व्याख्याता सुजीत कुमार ने अंतरिक्ष और रॉकेट प्रक्षेपण से संबंधित विभिन्   read more

जिलाधिकारी के नेतृत्व में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक
  • Post by Admin on Aug 24 2024

मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में रोगी कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणात्मक सुधार लाना और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सुगम रूप से लाभ पहुंचाना था। जिला पदाधिकारी ने सभी डॉक्टरों   read more