राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,105 चीज़े में से 4,211-4,220 ।
इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने उठाई मानसिक रोगी गर्भवती महिला की जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने भगवानपुर पोखर टोली (दलित बस्ती) में पोषण जागरूकता सप्ताह के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। क्लब की अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने बताया कि एक गर्भवती महिला, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है और अगले महीने डिलिवरी की उम्मीद है, उसक   read more

महाकाव्य निर्माल्य और स्वानुभूति का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : अखाड़ा घाट स्थित ठाकुर भवन में आयोजित एक विशेष साहित्यिक समारोह में ठाकुर विनय कुमार शर्मा के महाकाव्य निर्माल्य के द्वितीय संस्करण और ठाकुर संत कुमार शर्मा की काव्यकृति स्वानुभूति का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा, "महाकाव्य निर्माल्य शांत चित्त, स्थिर मन, कलाकार हृदय, निर्मल बुद्धि   read more

विवादों के घेरे में फंसा गिरिराज चौक का बोर्ड 
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : कलमबाग चौक के समीप लगा गिरिराज चौक के बोर्ड को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर अखिल भारतीय छात्र फेडरेशन ने नाराजगी जताई है और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए अविलंब इस बोर्ड को हटाने की मांग की है। गत माह कलमबाग चौक से 100 मीटर पूर्व अघोरिया चौक की ओर जाते हुए रास्ते पर "गिरिराज चौक" एक नया बोर्ड लगा दिया गया था। स्थानीय निवासियों   read more

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : पटना स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् के निदेशक की उपस्थिति में, डायट रामबाग, मुजफ्फरपुर में व्याख्याता डॉ. निर्मल कुमार के संयोजकत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस-2024 और हिंदी दिवस मनाने के लिए अभ्यास विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और भाषा के शिक्षकों को प्रोत्साहित करना था। डायट   read more

नदियों की पंचायत को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित 
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : सोमवार को जिला स्थित मुक्तिधाम, सिकंदरपुर (बूढ़ी गंडक) नदी के तट पर पर्यावरणविदों द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में गंगा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता और पर्यावरणविद् ने आगामी 11 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नदियों की पंचायत के बारे में जानकारी दी। इस पंचायत में बागमती, गंडक, बूढ़ी गंडक, लखनदेई, अधवारा समूह की नदियों के साथ-साथ करेह, नून और अन्य नदियों के अस्तित्व को   read more

गरीबों को उजाड़ने से पहले बसाने की व्यवस्था होनी चाहिए : सावन पांडेय 
  • Post by Admin on Sep 09 2024

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिले में कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है, जिसमें अघोरिया बाजार के समीप दलित वर्ग के घरों को भी हटाने का आदेश शामिल है। इस आदेश के विरोध में समाजसेवी सावन पांडेय ने कड़ा विरोध जताया है। पांडेय का कहना है कि सरकार का यह भी निर्देश है कि किसी को उजाड़ने से पहले उन्हें बसाने की प्रक्रिया अपनाई जाए। ऐसे में यह तुगलकी फर   read more

बिहार में बदल रहा है मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बिहार में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार की सुबह राजधानी पटना में भी धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला, जब आसमान में बादल छा गए और हल्की हवा भी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के पटना केंद्र ने तत्कालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए पटना सहित राज्य के तीन   read more

बिहार में बारिश का इंतजार जारी, उमस और गर्मी से लोग परेशान
  • Post by Admin on Sep 09 2024

पटना : बीते दिनों बिहार में हुई हल्की बारिश के बावजूद उमस और गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ा हुआ है, जबकि केवल गया और नालंदा जिलों में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुम   read more

रुद्राभिषेक कर भाजपा नेताओं ने मनाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन
  • Post by Admin on Sep 08 2024

लखीसराय : रविवार को सुप्रसिद्ध अशोक धाम स्थित श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के 73वें जन्मदिन के अवसर पर रुद्राभिषेक पूजा आयोजित की। इस पूजा के माध्यम से मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।  केंद्रीय मंत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेत   read more

अजब लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Sep 08 2024

लखीसराय : जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम, पुरानी बाजार चितरंजन रोड में कांग्रेसियों द्वारा स्वर्गीय अजब लाल शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने अजब लाल शर्मा के व्यक्तित्व और उनके कार्य   read more