गोपाल जी ठाकुर व छत्रसाल सिंह ने रेल परियोजनाओं पर की चर्चा
- Post By Admin on Jan 04 2025

हाजीपुर : दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बीते शुक्रवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के साथ एक बैठक की। इस बैठक में दरभंगा और उत्तरी बिहार में चल रही और प्रस्तावित रेल विकास परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान, दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चल रहे आरओबी और लाइट आरओबी के कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा, यात्रा की सुविधाओं में सुधार और अन्य रेल परियोजनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में सांसद गोपाल जी ठाकुर ने रेल विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जिन पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।