राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,312 चीज़े में से 381-390 ।
नगर परिषद बड़हिया में सशक्त स्थायी समितियों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
  • Post by Admin on May 29 2026

लखीसराय : नगर परिषद बड़हिया में सशक्त स्थायी समिति क्रमांक-1, 2 एवं 3 के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश   read more

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ
  • Post by Admin on May 29 2026

लखीसराय : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय, लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने की। विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन 24 मई से 31 मई तक किया जा रहा है, जिसका समापन 31 मई को होगा   read more

लू और जल संकट के बीच प्रशासन की पहल, आदिवासी गांवों में शुरू हुई पेयजल व्यवस्था
  • Post by Admin on May 28 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के अनुसूचित जनजाति बहुल गांव टाली बिशनपुर एवं टालिकोड़ासी का दौरा कर “हर घर नल जल योजना” के तहत कराए गए बोरिंग कार्य एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी जताई और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि   read more

महादलित टोला में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • Post by Admin on May 28 2026

लखीसराय : जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा पंचायत स्थित महादलित टोला शर्मा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय “अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का क्रियान्वय   read more

नाव हादसे में 3 की मौत, एसडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन
  • Post by Admin on May 28 2026

पटना : जिले के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। तेज हवा के बीच 14 लोगों को लेकर दियारा क्षेत्र की ओर जा रही एक छोटी नाव अचानक गंगा नदी में पलट गई। हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सू   read more

बकरीद को लेकर लखीसराय में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
  • Post by Admin on May 27 2026

लखीसराय : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार के संयुक्त निर्देशन में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जिला मुख्यालय से शुरू होकर शहीद द्वार, चितरंजन रोड, प्रभात चौक, बड   read more

अस्पताल से लेकर पंचायत तक सक्रिय दिखा प्रशासन, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • Post by Admin on May 27 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा बुधवार को बड़हिया स्थित पुराने और नवनिर्मित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नए अस्पताल भवन में विद्युत व्यवस्था शुरू कराई गई, जिसके बाद पुराने अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियो   read more

लखीसराय में बाढ़ पूर्व तैयारियां तेज, राहत और बचाव व्यवस्था की हुई समीक्षा
  • Post by Admin on May 27 2026

लखीसराय : संभावित बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रभारी सचिव लखीसराय सह सचिव योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार कँवल तनुज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत और रा   read more

सुशीला देवी की पुण्य स्मृति में पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • Post by Admin on May 27 2026

लखीसराय : टाउन हॉल परिसर, नया बाजार स्थित क्षेत्र में पूज्या चाची जी स्वर्गीय सुशीला देवी की पुण्य स्मृति में पर्यावरण भारती की ओर से पीपल के पौधे का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी अक्षत राज मोदी ने किया, जबकि शैक्षणिक आयाम प्रांत प्रमुख शिक्षक अरविंद कुमार ने सहयोग किया। इस अवसर पर पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्   read more

सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य अभियान के तहत छात्रों को दी गई पोक्सो कानून की जानकारी
  • Post by Admin on May 27 2026

लखीसराय : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय की ओर से जिला मुख्यालय स्थित श्री राजेश्वर लाल महाविद्यालय में “सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य एवं पोक्सो अधिनियम” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जागृति योजना 2025 के तहत किया गया। शिविर का आयोजन जि   read more