सावन के अवसर पर पताही में महिलाओं-बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

  • Post By Admin on Aug 22 2026
सावन के अवसर पर पताही में महिलाओं-बालिकाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

मुजफ्फरपुर: पताही स्थित बाड़ी पोखरा शिव मंदिर परिसर में शनिवार को सावन के अवसर पर लीचीपुरम शुभ संवाद एवं नवोदय आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में लीची आकृति मेहंदी प्रतियोगिता के साथ ड्रेस प्रतियोगिता, सुई-धागा प्रतियोगिता, म्यूजिकल बैलून और म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता, शिक्षिका रंजना झा, बंदना झा और हेमा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर लीचीपुरम अनहद शुभ संवाद के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता ने लीची के पेड़ों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से लीची के वृक्षों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, बंदना झा, हेमा झा, श्वेता श्रीवास्तव, मोनिता प्रसाद, रागिनी कुमारी, ममता, कविता झा, खुशी, अनन्या, कंचन, रानी और मुस्कान केसरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में रंजना झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।