राज्य समाचार
- Post by Admin on Nov 25 2024
समस्तीपुर : करपुरीग्राम पंचायत में आगामी पैक्स चुनाव को लेकर जनता का रुख इस बार बदलाव की ओर दिख रहा है। जनता का कहना है कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अशोक शाह के कार्यकाल में किसी भी तरह का सुधार देखने को नहीं मिला है। न तो राशन वितरण में पारदर्शिता है न ही खाद और बीज की उपलब्धता में सुधार हुआ है । कोई सरकारी योजना का लाभ भी आम जनता तक नहीं पहुंच पाया है। ग्रामवासियों का आरोप है read more
- Post by Admin on Nov 25 2024
सीतामढ़ी : सुरसंड के 9 प्रवासी मजदूरों और 4 नाबालिग बच्चे को पंजाब के कपूरथला स्थित एक आलू फार्म हाउस से मुक्त कराकर उनके घर सुरक्षित वापस भेजा गया। इन मजदूरों को फार्म हाउस के मालिक द्वारा जबरन 12 से 15 घंटे काम कराया जा रहा था। साथ ही दो महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया था। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अमानवीय तरीके से उनकी मारपीट की जाती थी और रोटी के बदले पैसे मांगन read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
पटना : आज शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सबसे निचले पायदान पर है। जिसे पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। जब तक शिक्षक संपूर्ण संकल्प शक्ति के साथ काम नहीं करेंगे, तब तक यह संभव नहीं है। आज समय आ गया है कि शिक्षक अपने काम को नौकरी नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा के रूप में संपूर्ण ऊर्जा और समर्पण के साथ अंजाम दें। शिक्षा के क्षेत्र में सबसे निचले पायदान पर स्थित बिहार शिक्षकों की तरफ बड़ी उ read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
पटना : राजधानी पटना में 22 से 24 नवम्बर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “इंद्रधनुष 2024” के दूसरे दिन भारतीय लोक कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस महोत्सव का आयोजन पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (इजेडसीसी), कोलकाता, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी), प्रयागराज और बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा किया जा रहा है read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
लखीसराय : आगामी 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर लखीसराय में जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने इस संबंध में संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मद्द निषेध विभाग के निर्देशानुसार, शहर के नया बाजार स्थित आर लाल कॉलेज मैदान से गांधी मैदान तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह फेरी सुबह 8:30 बजे शुरू होगी जिसमे read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना के तहत शनिवार को बाल अधिकार पखवाड़ा के अंतर्गत किशोर किशोरियों का विशेष सम्मेलन महिला सशक्तिकरण कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सम्मेलन का उद्घाट read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार स्थित महादलित टोला संतर मोहल्ला में शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में विभिन्न जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में लगभग 150 से 200 पुरुषों और महिलाओं के ब्लड प्र read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
लखीसराय : आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए 20 नवंबर से शुरू हुए विशेष अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. विनोद प्रसाद सिन्हा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा जिसमें जिले के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने और इसके लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि 70 वर् read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्कर पुलिस हिरासत से भाग निकले. जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया था. उत्पाद पुलिस दोनों को जांच कराने के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल गयी थी. उसी दौरान दोनों भाग गए. हालांकि बाद में उत्पाद पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ लिया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक तस्कर हथकड़ी सरका कर भाग read more
- Post by Admin on Nov 23 2024
लखीसराय : सदर अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और मनमानी पर डीएस डॉ. राकेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एवं उपस्थिति के लिए एडवांस में दर्ज करने के आरोप में आधा दर्जन चिकित्सकों से 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा है। डीएस द्वारा जारी स्पष्टीकरण नोटिस में डॉ. शाहिद वसीम, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अमित कुमार सिन्हा, डॉ. read more