राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,885 चीज़े में से 3,191-3,200 ।
सदर अस्पताल में 12 वर्षीय बच्ची के ऑपरेशन में हुआ बड़ा चूक, अपेंडिक्स नहीं था फिर भी हुई सर्जरी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में एक अजीबोगरीब लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां 12 वर्षीय बच्ची के ऑपरेशन में गलत सर्जरी की गई। 28 अक्टूबर को कांटी थाना क्षेत्र के मनपुरा गाँव की रहने वाली प्राची को पेट में दर्द के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा और जांच के बाद अपेंडिक्स की समस्या बताई। इसके बाद मंगलवार को ऑपरेशन क   read more

मौसम अलर्ट, पारा लुढ़केगा, ठंड में होगी वृद्धि, 23 नवंबर तक अलर्ट जारी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

पटना : मौसम विभाग ने 23 नवंबर तक उत्तर बिहार में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में पारा गिरकर 13℃ के नीचे पहुँच सकता है। जिससे रात के समय सर्दी और बढ़ेगी। पछिया हवा के प्रभाव से मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। क्या है मौसम का हाल? मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक समस्तीपुर और आसपास के इलाकों में ठंड का असर अधिक रहेगा। विशेषकर रात में कनकनी महसूस होगी और न्   read more

सदर अस्पताल में बनी दीदी की रसोई की स्थिति खराब, काम करने में हो रही है कठिनाई
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल परिसर स्थित दीदी की रसोई का भवन काफी जर्जर हो गया है। रसोई की फर्श पर लगे टाइल्स धसने के कारण वहां आना-जाना मुश्किल हो गया है। जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। टाइल्स टूटने से गिरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है और इसके कारण हाथ-पैर टूटने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा रसोई की छत और दीवारों की हालत भी अत्यंत खराब हो गई है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें   read more

सदर अस्पताल परिसर में प्रदूषण और सफाई कर्मी की लापरवाही से मरीजों को हो रही परेशानी
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुजफ्फरपुर : इन दिनों जिले का प्रदूषण स्तर खतरनाक रूप से बढ़ चुका है। जिससे लोगों के लिए खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, सदर अस्पताल के परिसर में सफाई कर्मियों की लापरवाही ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार ओपीडी के समय अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ होती है और लंबी कतारों में खड़े मरीजों को पहले काउंटर पर अपना पुर्जा कटवाना होता है। इस ब   read more

तिलक कला बूथ पर हफीजुल हसन ने सपरिवार किया मतदान
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मधुपुर : मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलक कला बूथ संख्या 217 पर आज मतदान प्रक्रिया में उत्साह देखने को मिला, जब हफीजुल हसन ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हफीजुल हसन, जो कि क्षेत्र के एक प्रमुख नागरिक हैं, ने इस महत्वपूर्ण दिन पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मतदान किया और अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। हफीजुल हसन ने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह लोकतं   read more

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान जारी, मोहन भागवत, सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड सितारों ने किया मतदान
  • Post by Admin on Nov 20 2024

मुंबई : महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और इसे लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से मतदान की खबरें आ रही हैं। चुनाव के इस महत्वपूर्ण दिन पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित कई बॉलीवुड सितारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने मुंबई में मतदान किया, ने मतदाताओं से लोकतां   read more

किऊल आरपीएफ ने लावारिस बच्चे को सुरक्षित पहुंचाया बाल कल्याण समिति
  • Post by Admin on Nov 20 2024

किऊल : बीते सोमवार को किऊल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन संख्या 13333 अप दुमका एक्सप्रेस से एक 12 वर्षीय बच्चे को लावारिस स्थिति में घूमते हुए बरामद किया। ट्रेन के यात्रियों ने बच्चे की जानकारी आरपीएफ को दी। जिसके बाद उसे स्टेशन पर लाया गया। आरपीएफ ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नवादा जिले के पकड़ी बारावां थाना क्षेत्र के ताहिर अंसारी का पुत्र तौफीक अंसारी है। बच्   read more

महादलित टोला में सखी वार्ता सह बाल पंचायत का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर पंचायत के महादलित टोला में महिला एवं बाल विकास निगम और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में सखी वार्ता सह बाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार और उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक आरिफ हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बाल पंचायत में   read more

1882 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, जिले में उत्सव का माहौल
  • Post by Admin on Nov 20 2024

लखीसराय : बिहार में 1 लाख 14 हजार 138 शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित नियुक्ति प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लखीसराय में जिला स्तरीय समारोह बालगुदर स्थित संग्रहालय के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिले के 1882 शिक्षकों को नि   read more

सुदेश महतो को मिल सकता है जोरदार झटका, देवेंद्र महतो से कड़ी टक्कर
  • Post by Admin on Nov 20 2024

रांची : सिल्ली विधानसभा में बुधवार को हो रहे चुनावों में इस बार एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले चुनावों में रांची लोकसभा क्षेत्र से नयां चेहरा प्रस्तुत करने वाली JLKM पार्टी के उम्मीदवार ने कुछ बदलाव दिखाए थे, लेकिन इस बार सिल्ली विधानसभा में सुदेश महतो और देवेंद्र महतो के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। इस चुनाव में सबसे अहम मुद्दे रहे हैं 1932 खतियान और बेरोजगारी,   read more