राज्य समाचार

दिखाया गया है 5,732 चीज़े में से 3,171-3,180 ।
गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर वृक्षारोपण का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देव वृक्ष बरगद और फलदार वृक्ष आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत महापुरुषों की जन्मस्थली है   read more

प्रधानमंत्री मोदी के विमान में तकनीकी खराबी के वजह से देवघर में रुकना पड़ा
  • Post by Admin on Nov 15 2024

देवघर : जिले में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण उनका विमान देवघर में रुकने पर मजबूर हो गया। प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के चुनावी प्रचार अभियान के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे लेकिन दिल्ली लौटने के दौरान उनके विमान में अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। सूत्रों के अनुसा   read more

धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ, सहकारिता मंत्री ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को लखीसराय प्रखंड के बालगुदर पैक्स में किया गया। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 4500, 9 अक्तूबर के अनुपालन में किया गया। इस अवसर पर जिले के 20 चयनि   read more

जिलाधिकारी ने जिला खेल महोत्सव के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • Post by Admin on Nov 15 2024

दरभंगा : जिले में आयोजित जिला खेल महोत्सव 2024 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने दरभंगा जिला साइकिल संघ के सहयोग से आयोजित इस रैली को प्रातः 7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य स्वच्छ बिहार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। रैली की शुरुआत नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय से हुई और यह नाका नम्बर-6, कर्पूरी चौक, ब   read more

बीएलओ की लापरवाही पर एफआईआर की चेतावनी, अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन पर लगेगा प्रतिबंध
  • Post by Admin on Nov 15 2024

दरभंगा : समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचक निबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में राजीव रौशन ने निर   read more

बॉलीवुड स्टार्स रजा मुराद, अली खान और शहजाद खान पहुंचे रांची
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, अली खान और मशहूर विलेन अजीत के बेटे शहजाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनकी उपस्थिति ने शहर के लोगों के बीच उत्साह का माहौल बना दिया। तीनों कलाकार एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची एयरपोर्ट से सीधे पतरातू स्थित एक खूबसूरत रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। रजा मुराद अपनी गहरी आवाज और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, जबकि अली खा   read more

उपायुक्त वरुण रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : जिले के उपायुक्त वरुण रंजन ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बधाई दी। उपायुक्त ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान   read more

श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर खैरा गांव में ध्वज स्थापित
  • Post by Admin on Nov 15 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सरैया प्रखंड के खैरा गांव में श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ के आयोजन को लेकर भूतनाथ महादेव मंदिर के पास ध्वज स्थापित किया गया। इस अवसर पर आचार्य सुनीता तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए ध्वज की स्थापना की गई। आगामी 29 मई से 6 जून तक होने वाले इस महायज्ञ के लिए ध्वज स्थापना की प्रक्रिया को एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक माना जा रहा है। ध्वज   read more

16 नवंबर को होगा बीआईटी मेसरा का 34वां दीक्षांत समारोह 
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : बीआईटी मेसरा का 34वां दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में कुल 2715 डिग्रियां छात्रों के बीच वितरित की जाएंगी। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. बीएन सुरेश विशिष्ट अतिथि के रूप में शा   read more

हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Nov 15 2024

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा चौक पर जाकर महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर बधाई दी और समाज में एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मुख्यमं   read more