राज्य समाचार
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : समाहरणालय परिसर में मनरेगा वॉच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौदहवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल पहुंचे और मनरेगा मजदूरों की मांगों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से VB G RAM G बिल को वापस लेने की जोरदार मांग की। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीते 14 दिनों से मजदूर अपनी मांगो read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के युवा मोटिवेटर और संगीत शिक्षक अंकित कुमार शर्मा को प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में विशेष सम्मान से नवाजा गया है। यह जंबूरी 9 से 13 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दुधली गांव में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर्स सहित श्रीलंका के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। इस राष्ट्रीय जंबूरी का उद्देश्य युवाओं में आत्मनिर् read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा केवल पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि दोनों का रिश्ता खून और भाईचारे का है। हरियाणा के लोग पंजाब से गहरा प्रेम करते हैं और जब भी पंजाब पर संकट आया है, हरियाणा ने छोटे भाई की तरह हरसंभव मदद की है। यही हमारी संस्कृति और संस्कार हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब में read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
मुजफ्फरपुर : जिले में संचालित 709 निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नकेल कसनी शुरू कर दी है। इन स्कूलों द्वारा नामांकित हजारों छात्र-छात्राओं का अब तक अपार आईडी (APAAR ID) नहीं बनाए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग ने इनकी मान्यता रद्द करने और यू-डाइस कोड बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा read more
- Post by Admin on Jan 15 2026
दरभंगा : दरभंगा महाराजाधिराज स्व. कामेश्वर सिंह की तीसरी और अंतिम पत्नी महाधिरानी काम सुंदरी देवी (93) के निधन के बाद उनका श्राद्धकर्म राजशाही ठाठ–बाट और परंपरागत विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा। इसे लेकर महाधिरानी के पौत्र राजकुमार कपिलेश्वर सिंह ने औपचारिक निर्णय ले लिया है। दिल्ली से दरभंगा पहुंचने के बाद उन्होंने मुखाग्नि देने वाले अपने चचेरे बड़े भाई रत्नेश्वर सिंह read more
- Post by Admin on Jan 14 2026
मुजफ्फरपुर : जिले के घिरनी पोखर स्थित आर्यसमाज मंदिर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रो. व्यास नन्दन शास्त्री वैदिक के आचार्यत्व में बृहद् वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। स्वस्तिवाचन और शान्तिकरण के सस्वर मंत्रपाठ के साथ आयोजित इस यज्ञ में आर्य नर-नारियों ने मकर संक्रांति से संबंधित विशेष मंत्रों के माध्यम से विश्व कल्याणार्थ आहुतियां read more
- Post by Admin on Jan 14 2026
मुजफ्फरपुर : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सोशल वर्कर फॉर वूमेन इंपावरमेंट की ओर से मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में आत्मीयता और संवेदना से भरा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रह रहे मूक-बधिर बच्चों के साथ पारंपरिक दही-चूड़ा, तिलकुट खिलाकर पर्व की खुशियां साझा की गईं। साथ ही बच्चों के साथ पतंग उड़ाकर उत्सव को और भी यादगार बनाया गया। कार्यक्रम के read more
- Post by Admin on Jan 14 2026
लखीसराय : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी लक्ष्मी नारायण घाट, बड़ी कबैया स्थित किऊल नदी तट पर विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोग पूरे परिवार के साथ पहुंचे, जिससे घाट का इलाका दर्शकों से खचाखच भर गया। विराट कुश्ती दंगल का उद्घाटन लखीसराय नगर परिषद के उपसभापति शिवशंकर रा read more
- Post by Admin on Jan 14 2026
लखीसराय : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 2026 के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लखीसराय में वाहन चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं रिफ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को खड़गवारा स्थित ॐ साईं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के गुर सिखा read more
- Post by Admin on Jan 14 2026
लखीसराय : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जन सहभागिता मंच सूर्यगढ़ा अरमा इकाई के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड के अरमा ग्राम स्थित जय प्रकाश आश्रम भवन परिसर में सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अरमा एवं बंशीपुर ग्राम के करीब 250 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सूर्यगढ़ा मंजू read more