SSC परीक्षा धांधली मामले में संजीव मुखिया से EOU की पूछताछ
- Post By Admin on Sep 03 2026
पटना: परीक्षा धांधली और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
EOU की टीम कथित परीक्षा धांधली, प्रश्नपत्र लीक और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर संजीव मुखिया से महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में लगी है। जांच के दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों और पूरे नेटवर्क की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार, SSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संजीव मुखिया इससे पहले NEET-UG पेपर लीक मामले में भी आरोपी रह चुका है। EOU की पूछताछ के बाद परीक्षा धांधली से जुड़े नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।