राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,994 चीज़े में से 251-260 ।
ईमानदारी और तत्परता की मिसाल, सड़क पर मिले दस्तावेज सही हाथों तक पहुंचे
  • Post by Admin on Apr 21 2026

लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र और विश्व बंधु मानव कल्याण सेवा संस्थान, नोंगगढ़ के संयुक्त प्रयास से एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सहायक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की लिखित परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र, प्रश्न पत्र और आधार कार्ड तेतरहट मुख्य मार्ग पर खो गया था। ये महत्वपूर्ण दस्तावेज संस्थान की   read more

बाढ़ खतरे को लेकर सरकार सतर्क, तटबंध कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
  • Post by Admin on Apr 21 2026

लखीसराय : जल संसाधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तटबंध निर्माण, मरम्मत कार्यों और नदियों में कटाव निरोधक उपायों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि तटबंधों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी   read more

बुद्ध वर्ल्ड स्कूल के 10वां वार्षिकोत्सव में दशावतार नाटक और रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • Post by Admin on Apr 19 2026

हाजीपुर: वैशाली स्थित बुद्ध वर्ल्ड ग्रुप ऑफ स्कूल्स में रविवार को दसवां वार्षिकोत्सव समारोह भव्य और रंगारंग अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में बचपन से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब 1000 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। समा   read more

टिड्डी दल के खतरे को लेकर अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने व तत्काल उपाय अपनाने की सलाह
  • Post by Admin on Apr 18 2026

लखीसराय : जिले में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दल के संभावित खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) ने किसानों के लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी करते हुए सतर्कता बरतने और समय रहते प्रभावी उपाय अपनाने की अपील की है। जारी निर्देशों के अनुसार टिड्डी दल प्रायः सूर्यास्त के बाद पेड़ों और पौधों पर ठहराव करता है। ऐसे में किसानो   read more

गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, जमाखोरों के खिलाफ धावा दल गठित
  • Post by Admin on Apr 18 2026

लखीसराय : खाड़ी देशों में जारी युद्ध के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर संभावित प्रभाव को देखते हुए लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कालाबाजारी और जमाखोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने इस दिशा में कड़ा कदम उठाते हुए प्रखंड स्तर पर अधिकारियों और पुलिस की स   read more

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को दी गई आग से बचाव की जानकारी
  • Post by Admin on Apr 18 2026

लखीसराय : बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय द्वारा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ (14 से 20 अप्रैल 2026) के अवसर पर शनिवार को पांचवें दिन व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में टीम ने पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान   read more

रक्तदान से दी श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों के लिए आगे आए युवा
  • Post by Admin on Apr 18 2026

लखीसराय : माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी रक्तदान समूह द्वारा शनिवार को बड़हिया थाना के पूर्व थानाध्यक्ष स्वर्गीय चंदन कुमार एवं डुमरी पंचायत के पूर्व समाजसेवी स्वर्गीय पिंटू कुमार की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तकेन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार राय,   read more

पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुपोषण मुक्त समाज का लिया संकल्प
  • Post by Admin on Apr 18 2026

लखीसराय : जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय के तत्वावधान में सदर क्षेत्र में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में “पोषण पखवाड़ा” (9 से 23 अप्रैल 2026) के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को सशक्त करना था। इस अवसर पर आंगनवाड़ी   read more

पंचायत स्तर तक जन संवाद अभियान तेज, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश
  • Post by Admin on Apr 18 2026

लखीसराय : जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय, पटना द्वारा शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन संवाद कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा आम जनता से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि जन स   read more

मालीघाट में युवाओं का संकल्प: खेल, स्किल और मेरा युवा भारत से नई दिशा
  • Post by Admin on Apr 18 2026

मुजफ्फरपुर: जिले के मालीघाट स्थित सरला श्रीवास युवा मंडल कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में युवाओं को खेल और राष्ट्रीय योजनाओं से जोड़ने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने की, जिसमें खेलो इंडिया और “मेरा युवा भारत” जैसी पहल से जुड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष सुमन कुमारी ने कहा कि भारत को 2036 ओलंपिक तक वैश्विक खेल मह   read more