​सह संगठन मंत्री अरविंद जी का लखीसराय दौरा, विहिप कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र

  • Post By Admin on Sep 06 2026
​सह संगठन मंत्री अरविंद जी का लखीसराय दौरा, विहिप कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को स्थानीय श्री राधे हॉस्पिटल परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से विहिप के सह संगठन मंत्री अरविंद जी, विहिप उपाध्यक्ष परशुराम जी तथा प्रांत सह मंत्री अधिवक्ता रजनीश जी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विहिप के जिलाध्यक्ष डॉ. कुमार अमित द्वारा आए हुए सभी शीर्ष अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक के दौरान जिले में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज हित में चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और दायित्वों की समीक्षा करते हुए सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर तक और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

इस संगठनात्मक बैठक में विभाग संयोजक सोनू पटेल, जिला संयोजक अमन आनंद, सह संयोजक सन्नी सुमन, मिलन केंद्र प्रमुख विवेक जोशी, विद्यार्थी प्रमुख मनीष कुमार तथा लखीसराय प्रखंड संयोजक सुधाकर शंकर सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।