राज्य समाचार
- Post by Admin on Sep 13 2025
इंफाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इंफाल में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए मणिपुर को मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न बताया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की विकासवादी छवि को लगातार मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न केवल हमारे पूर्व read more
- Post by Admin on Sep 13 2025
चूड़ाचांदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के संगठनों से शांति की राह अपनाने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है और सभी को मिलकर राज्य के सपनों को साकार करना होगा। शनिवार को चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हिठread more
- Post by Admin on Sep 13 2025
आइजोल : मिजोरम आज भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़कर देश के रेलवे मानचित्र पर शामिल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 8,070 करोड़ रुपए की लागत से बनी बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया और तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चुनौतीपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र में बनी यह रेल लाइन आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है। परियोजना के तहत 45 सुरंगें, 55 बड़े और 88 छो read more
- Post by Admin on Sep 13 2025
मुंगेर : पितृ पक्ष के अवसर पर मुंगेर जिले के बेटवन बाजार स्थित शाखा मैदान परिसर में पर्यावरण भारती की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आम के 5, नीम के 4 और सागवान का 1 पौधा लगाया गया। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी रामरुप प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली read more
- Post by Admin on Sep 13 2025
मुजफ्फरपुर : मालीघाट स्थित सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान में शनिवार को आयोजित बैठक में यह घोषणा की गई कि कठपुतली कला के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कांता देवी को कठपुतली कलाकार शांति गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस निर्णय की जानकारी संस्थान के संयोजक एवं प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने दी। उन्होंने बताया कि यह सम्माà read more
- Post by Admin on Sep 11 2025
मुजफ्फरपुर : छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के दस वर्षों के लगातार प्रयास आखिरकार सफल हुए। ग्रामीण कार्य विभाग ने मीनापुर प्रखंड अंतर्गत मदारीपुर-कर्ण सड़क निर्माण के लिए 78.75 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सड़क NH-77 से अमरेन्द्र कुमार के गांव मदारीपुर कर्ण तक 1.8 किलोमीटर लंबाई में बनेगी। लंबे समय से उपेक्षित इस सड़क का निर्मà read more
- Post by Admin on Sep 11 2025
मुजफ्फरपुर : सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को मालीघाट में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के संयोजक एवं कठपुतली कलाकार सुनील सरला की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित किया गया और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त à read more
- Post by Admin on Sep 11 2025
मुजफ्फरपुर : बिहार कला मंच, पटना की ओर से आयोजित “अभिव्यंजना” समकालीन कलाकारों की राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी का किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार संग्रहालय पटना के वरीय निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक चेतना सदैव समृद्ध रही है, जà read more
- Post by Admin on Sep 11 2025
लखीसराय : लखीसराय विधानसभा क्षेत्र संख्या 168 में स्वीप कोषांग के तहत कुमार प्रोग्रेसिव विद्यालय परसावा रामगढ़ में गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से मतदाता शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय à read more
- Post by Admin on Sep 11 2025
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कुमार प्रोग्रेसिव विद्यालय, परसावा रामगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं मिशन शक्त read more