पितृ पक्ष पर पर्यावरण भारती ने लगाए आम-नीम और सागवान के पौधे
- Post By Admin on Sep 13 2025

मुंगेर : पितृ पक्ष के अवसर पर मुंगेर जिले के बेटवन बाजार स्थित शाखा मैदान परिसर में पर्यावरण भारती की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आम के 5, नीम के 4 और सागवान का 1 पौधा लगाया गया। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी रामरुप प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि भारत की परंपरा में उन महीनों में वृक्षारोपण शुभ माना गया है जिनके नाम का अंत "न" अक्षर से होता है। आश्विन माह में लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए आश्विन, अगहन, फाल्गुन और सावन माह वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन महीनों में हर व्यक्ति अपने घरों के आसपास पौधे अवश्य लगाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि आश्विन कृष्ण पक्ष को पितृ पक्ष कहा जाता है। ऐसे में अपने पूर्वजों की स्मृति में पीपल और बरगद जैसे देव वृक्ष लगाना विशेष पुण्यकारी है। मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
पौधारोपण अभियान में रामरुप प्रसाद, रमेश हेम्ब्रम, राम बिलास शाण्डिल्य, अविनाश कुमार, अंबुज शर्मा, अमरजीत कुमार, देवेन्द्र कुमार और विनोद कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।