राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,112 चीज़े में से 2,261-2,270 ।
लखीसराय के डॉ. विजय विनीत को देवघर में काव्य किरण सम्मान से किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 25 2025

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद् डॉ. विजय विनीत को देवघर में आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में 'काव्य किरण सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देवघर स्थित राज होटल सभागार में भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एम्स देवघर के डायरेक्टर और सीईओ प्रो. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने डॉ. विनीत को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र   read more

पटना में अगलगी हादसा, झोपड़ी में आग लगने से दो मासूमों की मौत, दो घायल
  • Post by Admin on Mar 25 2025

पटना : राजधानी पटना में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गौरीचक थाना क्षेत्र के एक गांव में झोपड़ी में लगी आग ने दो मासूमों की जान ले ली, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, झोपड़ी में परिवार के लोग सो रहे थे, तभी अचानक आग की लपटों ने सबको घेर लिया   read more

अरवल-पटना सीमा पर ट्रक चालकों से वसूली करते 5 फर्जी खनन अधिकारी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और बोलेरो जब्त
  • Post by Admin on Mar 25 2025

पटना: अरवल और पटना जिले की सीमा पर अवैध वसूली करने वाले पांच फर्जी खनन अधिकारियों को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोरियम गांव के पास एनएच-139 पर बनाए गए अस्थाई बैरियर से की गई। गिरफ्तार किए गए युवक ट्रक चालकों को खनन जांच के नाम पर धमकाकर अवैध वसूली कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है, जिनका इस्तेमाल ये लोग वसूली के दौरान कर रहे   read more

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 86.5% विद्यार्थी हुए पास लड़कियों ने मारी बाजी
  • Post by Admin on Mar 25 2025

पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणामों की घोषणा की। इस बार बिहार बोर्ड का रिजल्ट शानदार रहा और 86.5% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट आर्ट्स: 82.75% कॉमर्स: 94.77% साइंस: 89.59% बिहार बोर्ड के मुताबिक, इस साल इंटर   read more

ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन सबसे आगे, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श पीछे
  • Post by Admin on Mar 25 2025

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से हो चुका है और अब तक खेले गए चार मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन सबसे आगे चल रहे हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ईशान ने बाकी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। ईशान किशन ने हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 47 गेंदों में ताबड़तोड़ 106 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 225.53 की स   read more

अतरंगी ड्रिंक बनाने वाले का वीडियो वायरल, डॉली चाय वाला का करियर खतरे में
  • Post by Admin on Mar 25 2025

नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों एक सोडे वाले का वीडियो धूम मचा रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं - "डॉली चाय वाला का उस्ताद आ गया!" एक हाथ में गिलास, दूसरे में बोतल, और हवा में उड़ते सोडे के झाग... ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा। इस शख्स की ड्रिंक बनाने की स्टाइल देखकर हर कोई हैरान है। दूध, कोला और अलग-अलग फ्लेवर के सोडे को मिलाकर ऐसी घातक कॉकटेल बनाई जा रही है कि लोग सोच रहे ह   read more

माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले - अभिषेक शर्मा बन सकता है भारत का अगला रोहित शर्मा
  • Post by Admin on Mar 25 2025

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े शॉट लगाए। उनकी इस पारी से प्रभावित होकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दे दिया। माइकल वॉन ने कहा, "   read more

घर-परिवार और पांच साल के बच्चे की जिम्मेदारी संभालते हुए डॉ. सरिता पांडेय ने रचा इतिहास
  • Post by Admin on Mar 25 2025

बलिया : कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों और हौसला बुलंद हो, तो कोई भी जिम्मेदारी इंसान को उसके लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। बलिया की जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सरिता पांडेय ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। शादी, परिवार और पांच साल के बच्चे की जिम्मेदारी संभालते हुए डॉ. सरिता ने न केवल अपने सपनों को पंख दिए, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदे   read more

लखीसराय स्काउट-गाइड की टीम रवाना, पश्चिमी चंपारण में राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर में लेंगे भाग
  • Post by Admin on Mar 25 2025

लखीसराय : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, बुद्ध मार्ग पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर में भाग लेने के लिए लखीसराय जिले की टीम बेतिया (पश्चिम चंपारण) के लिए रवाना हुई। यह शिविर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बेतिया में आयोजित हो रहा है। लखीसराय से कुल 12 सदस्यीय दल में 5 स्काउट, 6 गाइड और एक लीडर शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय द्वारा स्काउट टीम को जिला   read more

लखीसराय में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विरासत यात्रा बने आकर्षण का केंद्र
  • Post by Admin on Mar 24 2025

लखीसराय : बिहार दिवस 2025 के मौके पर लखीसराय जिले में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया। 'उन्नत बिहार - विकसित बिहार' थीम के साथ मनाए गए इस उत्सव की शुरुआत 22 मार्च को प्रभात फेरी और के.आर.के. मैदान में सांस्कृतिक संध्या से हुई थी। समारोह के दूसरे दिन 23 मार्च को स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई साइकिल चेतना रैली ने कार्यक्रम में ऊर्जा भरी। इसके बाद समूह लोक   read more