राज्य समाचार
- Post by Admin on Dec 20 2025
लखीसराय : महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामनगर पिपरिया में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा उनके अधिकारों, कानूनों और सरकारी सहायता व्यवस्थाओं की read more
- Post by Admin on Dec 20 2025
मुजफ्फरपुर : जीण माता भक्त मंडल ट्रस्ट द्वारा आगामी 04 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शनिवार को ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूप-रेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्षिक उत्सव के अवसर पर जीण माता का मंगल पाठ एवà read more
- Post by Admin on Dec 20 2025
पटना : महाराष्ट्र के नागपुर में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में बिहार के छह मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बुटीबोरी स्थित महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआईडीसी) क्षेत्र में एक सोलर पैनल निर्माण इकाई में पानी की टंकी फटने से यह दर्दनाक घटना सामने आई। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतक मजदूरोठread more
- Post by Admin on Dec 20 2025
मालिगांव : असम के जमुनामुख-कामपुर खंड में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लुमडिंग मंडल के जामुनामुख-कंपूर सेक्शन में ट्रेन संख्या 20507 डाउन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिसके कारण ट्रेन का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए। यह हादसा सुबह करीब 2:17 बजे हुआ। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी तरह की ठread more
- Post by Admin on Dec 19 2025
लखीसराय : जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित खेल भवन में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित कुल 56 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियो read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
लखीसराय : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समन्वयात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में भारत सरकार के निदेशक एवं आकांक्षी प्रखंड कार्ठread more
- Post by Admin on Dec 19 2025
लखीसराय : आम नागरिकों को उनकी वित्तीय परिसंपत्तियों के प्रति जागरूक करने एवं बैंकों में वर्षों से पड़ी निष्क्रिय व अदावाकृत राशि की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में “अपनी पूंजी, अपना अधिकार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की, जबकि संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक à read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
लखीसराय : महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, संरक्षण और पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
लखीसराय : जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की द्वितीय तिमाही (वित्तीय वर्ष 2025-26, सितंबर 2025 तक) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में वार्षिक read more
- Post by Admin on Dec 19 2025
लखीसराय : शुक्रवार को जिले के प्रभात चौक स्थित एक निजी होटल के सभागार में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक भव्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव देवेंद्र सिंह ‘आजाद’ ने किया। कवि गोष्ठी में जिले के ख्यातिप्राप्त कवियों एवं साहित्यकाà read more