राज्य समाचार

दिखाया गया है 6,124 चीज़े में से 1,761-1,770 ।
नगर निगम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाया, दोपहिया व चारपहिया वाहनों हेतु नई दरें लागू
  • Post by Admin on Feb 13 2025

रांची : नगर निगम ने शहर के विभिन्न वाहन पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने का शुल्क बढ़ा दिया है। नई व्यवस्था के तहत, दोपहिया (टु व्हीलर) वाहन के लिए शुल्क अब 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये प्रति तीन घंटे हो गया है। वहीं, चारपहिया (फोर व्हीलर) वाहन के लिए शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। निगम ने कहा है कि पार्किंग शुल्क पहले तीन घंटे के लिए लागू होगा और पहले 10 मिनट तक के लि   read more

अनुसंधान अधिकारियों को मोबाइल देने हेतु गृह विभाग ने जारी किया संकल्प
  • Post by Admin on Feb 13 2025

राँची : झारखंड सरकार ने अनुसंधान अधिकारियों (केस आईओ) को 25,000 रुपये का मोबाइल फोन प्रदान करने के लिए गृह विभाग द्वारा संकल्प जारी किया है। यह प्रस्ताव बीते 21 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में पारित किया गया था। अब गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, मोबाइल फोन की खरीदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा की जाएगी। इस योजना क   read more

लोंजो घाटी में पलटी नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों की वाहन, 8 घायल
  • Post by Admin on Feb 13 2025

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार दोपहर को एक दर्दनाक दुर्घटना घटित हुई, जिसमें सीआरपीएफ जवानों से भरी एक मैक्स पिकअप वाहन पलट गई। यह वाहन सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान (एलआरपी) से वापस ला रही थी। इस दुर्घटना में 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल जवानों क   read more

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
  • Post by Admin on Feb 13 2025

मुजफ्फरपुर : संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को जिले के मुरौल प्रखंड के बैगन चौक में राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार सुमन ने की।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता श्याम कुमार ने संत रविदास की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संत रविदास जूते   read more

संत रविदास जयंती पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण
  • Post by Admin on Feb 13 2025

पटना : संत शिरोमणि रविदास जी के जन्मदिवस एवं माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटना महानगर के गुरु बाग में पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार वृक्ष नींबू और औषधीय पौधे एलोवेरा का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख हिमालय ने किया।   कार्यक्रम में नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता शं   read more

उपासना आनंद ने ऐशियन सवात् चैंपियनशिप 2025 में भारत को दिलाया गोल्ड
  • Post by Admin on Feb 12 2025

मुजफ्फरपुर : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रही छठी ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप 2025 के तीसरे दिन भारत के लिए बिहार की उपासना आनंद ने ऐशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही, वह बिहार की पहली सवात् खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने ऐशियन चैंपियनशिप में पदक हासिल किया। गोल्ड से खुला भारत का खाता उपासना आनंद ने आज ऐशियन सवात् चैंपियनश   read more

मध्य प्रदेश में बाघ का आतंक, लोगों पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण
  • Post by Admin on Feb 12 2025

कटनी : बरही वन क्षेत्र स्थित ग्राम जगुआ में बाघ के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। पिछले पांच दिनों से इस इलाके में बाघ के दिखने से लोगों की जिंदगी में खौफ छा गया है। इस दौरान, बाघ ने दो ग्रामीणों पर हमला भी किया है, जिनकी गंभीर चोटों के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघ ने किया हमला, दोनों लोग घायल ग्राम जगुआ के रहने वाले शिवदत्त   read more

लापता हुई 10वीं की छात्रा, पिता ने की मदद की अपील
  • Post by Admin on Feb 11 2025

लखीसराय : 10 फरवरी को लखीसराय जिले के पचना रोड, चाँदनी चौक, पटेल नगर वार्ड 17 निवासी टिंकू साव ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री समनम कुमारी के लापता होने के संबंध में थाना कबैया के अध्यक्ष से मदद की अपील की है। टिंकू साव ने बताया कि उनकी पुत्री समनम कुमारी, जो कि 10वीं की छात्रा है, संध्या के समय घर से बाहर गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। उन्होंने अपने संबंधियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी   read more

वृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. विजय विनीत
  • Post by Admin on Feb 11 2025

सूर्यगढ़ा : साहित्य, शिक्षा, कला, संस्कृति, समाज और राष्ट्र हित में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए वृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा (उत्तर प्रदेश) ने सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय विनीत को अकादमी का सदस्य नियुक्त किया। डॉ. विजय विनीत को उनके शोध आलेखों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृ   read more

रविदास जयंती पर रखी जाएगी सामुदायिक रविदास भवन की नींव
  • Post by Admin on Feb 11 2025

लखीसराय : रविदास जयंती के मौके पर आज जिला मुख्यालय पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड संख्या 13 में सामुदायिक रविदास भवन की नींव रखी जाएगी। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के तहत सामूहिक रविदास भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही धूमधाम से पूजा-पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोज   read more