राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,092 चीज़े में से 1,701-1,710 ।
बिहार को 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने चार अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  • Post by Admin on Jul 18 2025

मोतिहारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से बिहार को 7,200 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने रेल, सड़क, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और मत्स्य पालन से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रह   read more

सावन उत्सव में दिखी नारी शक्ति की रंगत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजी शाम
  • Post by Admin on Jul 17 2025

मुजफ्फरपुर : "सोशल वर्कर फार विमेन एम्पावरमेंट" संस्था की ओर से गुरुवार को चूरा गली, कल्याणी चौक में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हरियाली तीज और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस आयोजन में संगीत, नृत्य और फैशन की झलक ने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान संगीत प्रतियोगिता, डांस कम्पटीशन, सावन क्वीन कांटेस्ट के साथ ही '   read more

बिहार में बिजली हुई फ्री - नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ 67 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
  • Post by Admin on Jul 17 2025

पटना :  बिहार सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और जुलाई महीने के बिल से ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, "हमलोग शुरू से ही सस्ती   read more

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक आयोजित, डीएम ने की भागीदारी की अपील
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखीसराय : जिले में आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदात   read more

लखीसराय में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन, आम मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखीसराय : जिले में आगामी चुनावों को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से जुड़े भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से आज लखीसराय अनुमंडल कार्यालय परिसर में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रत   read more

सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, 5 मिनट में मिली जमानत
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखनऊ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि मामले में मंगलवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। हालांकि अदालत ने महज 5 मिनट के भीतर उन्हें जमानत दे दी। यह मामला राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “चीनी सैनिक भार   read more

114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला एनआरआई गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद
  • Post by Admin on Jul 16 2025

चंडीगढ़ : पंजाब के जालंधर में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 वर्षीय मशहूर एथलीट फौजा सिंह को टक्कर मारकर फरार होने वाले एनआरआई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 30 वर्षीय अमृतपाल सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है, जो 8 दिन पहले ही कनाडा से लौटा था। वारदात में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी (PB20C7100) भी बरामद कर ली गई है। पुलिस सूत्रों के अ   read more

बज्जिका भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर एकजुट हुए बुद्धिजीवी और साहित्यकार
  • Post by Admin on Jul 16 2025

मुजफ्फरपुर : बज्जिका भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल कराने और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में स्थान दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिले के पक्की सराय स्थित स्वर्णिम कला केंद्र परिसर में बज्जिका भाषा संयुक्त संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने की, जबकि डॉ. विद्या चौधरी मुख्य अतिथि और प्रमोद   read more

114 वर्षीय धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
  • Post by Admin on Jul 15 2025

चंडीगढ़ : दुनिया को अपनी फिटनेस और संकल्प से हैरान कर देने वाले 114 वर्षीय दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे सुबह टहलने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस के मुताबिक यह हादस   read more

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, बीएलओ को दिए गए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Jul 14 2025

लखीसराय : नगर परिषद बड़हिया के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), पर्यवेक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, अद्यतन और डिजिटलीकरण से जुड़ी प्रक्रिय   read more